Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

MP के गुना में बछड़े को निकालने के लिए कुएं में उतरे छह लाेगाें में पांच की मौत, एक गंभीर

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 24, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में स्थित ग्राम धरनावदा में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे कुएं में दम घुटने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं में गिरे एक बछड़े को निकालने के लिए गांव के छह लोग उसमें उतरे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव दल कार्य शुरू किया। एसडीईआरएफ और सीआईएसएफ की मदद से कुएं में गिरे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छह में पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

ग्राम धरनावदा में मंगलवार सुबह करीब 10 गाय का एक बछड़ा कुएं में गिर गया था, जिसे निकालने के लिए 6 ग्रामीण कुएं में उतरे थे। इस दौरान कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण अंदर गए लोगों का दम घुटने लगा और वे बेहोश होने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। इस दाैरान गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गेल से सीआईएसएफ और एसडीईआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी और खटिया और रस्सी के सहारे 5 लोगों को कुएं से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, एक युवक रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले खुद ही कुएं से बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बच गई। उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  उत्तराखंड : अलकनंदा में गिरा टेंपो ट्रैवलर, दो की मौत, आठ घायल, 10 लापता

blank

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बताया कि मृतकों की पहचान सिद्धार्थ पुत्र दिमान सिंह सहरिया, गुरुदयाल पुत्र गंगाराम ओझा, शिवचरण पुत्र भंवर लाल साहू, सोनू पुत्र पप्पू कुशवाह और मन्नू पुत्र श्रीकृष्ण कुशवाह के रूप में हुई है। सभी ग्राम धरनावदा के रहने वाले थे। एक अन्य युवक पवन पुत्र ग्यारसी राम कुशवाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि कुएं में संभवतः कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ होगा। हम लैब में टेस्ट करवा रहे हैं, इसके बाद ही हादसे की वजह साफ हो पाएगी।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि कुआं आम के बाग में बना है। मंगलवार सुबह ठेकेदार के लोग आम तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान बछड़ा वहां आ गया। लोगों ने उसे भगाया तो वह कुएं में गिर गया। बछड़े को बचाने के लिए एक के बाद एक छह लोग कुएं में उतरते गए और उनमें से पांच लोगों की जान चली गई।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.