वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी इडाहो में रविवार दोपहर जंगल की आग बुझाते समय फायर फाइटर्स पर घात लगाकर किए गए स्नाइपर के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। एक फायर फाइटर जख्मी है। गोलीबारी अभी रुकी नहीं है। उत्तरी इडाहो के कोयूर डी’एलेन के पूर्वी हिस्से में 24 एकड़ के पार्क कैनफील्ड माउंटेन नेचुरल एरिया में रुक-रुक कर गोलियों की आवाज आ रही है। द न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन चैनल की खबर में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोयूर डी’एलेन के पास कानून प्रवर्तन एजेंसियां हर सप्ताहांत पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 2.34 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इनमें सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल सिर्फ एक कंपनी के मार्केट कैप में इस सप्ताह 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। बीते सप्ताह के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) बजाज फाइनेंस, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय…
काजोल की हॉरर-मायथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन ना तो दर्शकों से इसे खास प्रतिक्रिया मिली है और ना ही समीक्षकों से कोई बड़ी सराहना। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। यह फिल्म काजोल की करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते हुए सबको चौंका दिया है। काजोल की फिल्म ‘मां’…
‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं। पहले कार्डिएक अरेस्ट को उनकी मौत की वजह माना जा रहा था, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली का निधन रक्तचाप में अचानक आई भारी गिरावट के कारण हुआ। इस अनपेक्षित घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। शेफाली जरीवाला बीते कई वर्षों से एंटी-एजिंग दवाओं और इंजेक्शनों का इस्तेमाल कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून…
कोलकाता। कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। शनिवार को इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह घटना गड़ियाहाट क्रॉसिंग, दक्षिण कोलकाता में हुई, जहां भाजपा कार्यकर्ता और नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पुलिस ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर की है। उन्होंने लिखा है कि “जब हम कोलकाता…
पूर्वी चंपारण। जिला के साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का दायरा बढाते हुए आईटी एक्ट के तहत दर्ज कांड सख्या 92/25 में संलिप्त बाॅस गिरोह के दो अन्य शातिरो को गिरफ्तार किया है। जिनमें एसएसबी 47वीं बटालियन मे कार्यरत एक हवलदार भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में कैश,नोट गिनने की एक मशीन,एक पिस्टल,एक राइफल व कारतूस बरामद किया है। इसकी जानकारी देते डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि बाॅस गिरोह के मिडिल मैन गिरफ्तार सुरेन्द्र प्रसाद के स्वीकारोत्ति बयान के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस टीम ने एक साथ तीन…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में आम महोत्सव, 2025 का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए आम उत्पादकों द्वारा लगाए गए आम की विभिन्न प्रजातियों का बारीकी से अवलोकन किया और प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रजातियों के आमों के उत्पादन और विशिष्टता के बारे में उत्पादकों से जानकारी ली। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न तथा कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने आम का पौधा…
पूर्वी सिंहभूम। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह में शुक्रवार रात एक 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल नायक के रूप में हुई है, जो रूपलाल नायक का बेटा था। वह इंग्लिश मीडियम स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में भी अच्छा था। शुक्रवार रात उसका शव घर के बाथरूम में शावर पाइप से साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसके मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी। ऐसे में मामला खुदकुशी का है या फिर इसके पीछे कोई साजिश, इसे लेकर कई…
लोहरदगा। पेशरार प्रखण्ड के दुंदरु में दिल दहला देने वाला मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। यहां प्रेमी ने सारे हदे पार करते हुए प्रेमिका का चाकू से मारकर हत्या कर दी। फिर उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक में डाला। वही ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले खुद जंगल में भागकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान दुंदरु निवासी जंगल उरांव के पुत्र जयनाथ उरांव (17) और युवती की पहचान उसी गांव के रामदयाल उरांव के पुत्री मालती कुमारी(14) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग युवक, युवती के बीच काफी दिनों से…
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने फैंस के साथ एक खास खुशखबरी शेयर की है। वह दूसरी बार मां बन गई हैं। 19 जून को इलियाना ने बेटे को जन्म दिया। अब करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी-सी पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, इलियाना ने इस पोस्ट के जरिए अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई और उसके नाम का भी खुलासा किया, जिससे फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि…
