Author: दिनरात खबर

पटना: पटना उच्च न्यायालय ने बिहार पुलिस में 19,858 सिपाहियों के बड़े पैमाने पर किए गए स्थानांतरण पर शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। हाई कोर्ट ने इन ट्रांसफर पर लगी अंतरिम रोक को हटा दिया है। यह आदेश राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए दिया गया, जिसमें कार्यवाहक चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की अगुवाई वाली खंडपीठ ने हस्तक्षेप किया। हालांकि, जिन सिपाहियों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, उनके ट्रांसफर पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। इस मामले में खंडपीठ ने हस्तक्षेप करते हुए आदेश में आंशिक संशोधन किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं के तबादलों पर…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत थोड़ी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और आईसीयू में सीमित लोगों को उनसे मिलने की अनुमति है। प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर है, उसमें न तो कोई गिरावट आई है और न ही कोई सुधार हुआ है। सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि दिशोम गुरु शिबू…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। धालभूमगढ से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 26 जून की रात ग्राम दुधचुआ बांस टाल मैदान में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के निर्देश पर थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने टाटा कंपनी के एक ट्रक से पांचों आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।आरोपितों के पास से कुल 4.17 ग्राम ब्राउन शुगर, 3500 रुपये नकद और पांच एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ट्रक…

Read More

हाल ही में रेखा की आइकॉनिक फिल्म ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग रखी गई। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। आलिया भट्ट भी इस स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। रेड कार्पेट पर आलिया की खूबसूरत पिंक साड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस बार एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी से मैचिंग पर्स कैरी किया था। यूनिक इयररिंग्स और छोटी सी टिकी के साथ आलिया इस पूरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन, ये लुक एक्ट्रेस रेखा की पुरानी फिल्म से यह रीक्रिएट किया है। आलिया भट्ट ने फिल्म ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग अटेंड की और…

Read More

पटना। भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शुक्रवार सुबह राज्य खाद्य निगम में पदस्थापित लेखपाल राजेश कुमार के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। राजेश कुमार वर्तमान में मोतिहारी में पदस्थापित हैं। आय से अधिक 201.94 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओयू ने राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में यह पाया गया कि उन्होंने अपने ज्ञात वैध स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। छापेमारी की यह कार्रवाई पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में स्थित कुल छह ठिकानों पर की जा रही है।…

Read More

रांची। झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 जून को राज्य के उत्तरी-मध्य और इसके निकटवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है। विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून फ़िलहाल झारखंड में पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। यही वजह है कि पूरे राज्य भर में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग जिले के हेंदेगीर में 79 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य के जिन जगहों पर बारिश दर्ज…

Read More

रांची : राजधानी रांची में पुरी (ओडिशा) की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन आज से शुरू हो गया है। यह रथ यात्रा 27 जून से 7 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रथ यात्रा और मेला आयोजन जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारंभ पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। प्रभात तारा मैदान से रथ यात्रा आरंभ होकर शालीमार बाजार चौक तक जाएगी। इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। 10 दिनों तक चलने वाले मेले के दौरान सांस्कृतिक…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर में हथियारबंद युवकों ने बीती रात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके सहयोगी नौजवान करणवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। करणवीर के पिता पंजाब पुलिस में थानेदार हैं। पुलिस हत्याकांड का नतीजा गैंगवार मान रही है। पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गुट में हुए विवाद के बाद यह पहला गैंगस्टर हत्याकांड है। पुलिस के अनुसार, हरजीत कौर किसी काम से करणवीर सिंह के साथ जा रही थीं। उनकी गाड़ी अर्बन स्टेट में कादियां चुंगी के पास पहुंची ही थी कि घात…

Read More

किंगदाओ (चीन)। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के किंगदाओ शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षामंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की है। सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में फोटो के साथ इस बातचीत का संक्षिप्त विवरण किया है। सिंह ने कहा कि हम दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ” लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर मैंने अपनी खुशी व्यक्त की। दोनों पक्षों…

Read More

नई दिल्‍ली। 26 जून 2025 को भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक पहुंचे। 28 घंटे की यात्रा के बाद शुभांशु ने ISS क्रू से गले मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया। शुभांशु शुक्ला ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। यह भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल था। 41 साल पहले 1984 में राकेश शर्मा की ऐतिहासिक उड़ान के बाद यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में नया अध्याय है। यह उपलब्धि सिर्फ विज्ञान की नहीं, बल्कि हर एक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।…

Read More