Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर के तुरामडीह में छात्र का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 28, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह में शुक्रवार रात एक 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल नायक के रूप में हुई है, जो रूपलाल नायक का बेटा था। वह इंग्लिश मीडियम स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में भी अच्छा था। शुक्रवार रात उसका शव घर के बाथरूम में शावर पाइप से साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसके मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी। ऐसे में मामला खुदकुशी का है या फिर इसके पीछे कोई साजिश, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना के वक्त उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। दोनों घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर अपनी दुकान चला रहे थे। रात जब उन्हें सूचना मिली तो वे दौड़कर घर पहुंचे। आनन-फानन में परिजन साहिल को खासमहल स्थित सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने काफी हंगामा किया। सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टर दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

साहिल के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि साहिल पढ़ाई में अच्छा था और उसके व्यवहार में ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे लगे कि वह खुदकुशी जैसा कदम उठा लेगा। वह घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। घटना के बाद परिवार ने जो लिखित शिकायत थाने में दी, उसमें मुंह पर पट्टी बंधे होने का जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव की स्थिति और मुंह पर पट्टी बंधे होने के कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

See also  हजारीबाग: उग्रवादियों ने दो स्कैनिया गाड़ियों को फूंका, पत्र में दी धमकी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.