Author: दिनरात खबर

नई दिल्ली। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने स्वच्छ ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देने, व्यापार को आसान बनाने और देश में बायोमास प्रौद्योगिकियों को अपनाने में तेजी लाने के लिए बायोमास कार्यक्रम के लिए जारी संशोधित दिशा-निर्देश को अधिसूचित किए हैं। मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम के चरण-I के तहत बायोमास कार्यक्रम के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जो वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए लागू हैं। इन संशोधनों का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देना, व्यापार करने में आसानी लाना और पूरे भारत में बायोमास…

Read More

नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। इस सप्ताह वर्ल्ड एथलेटिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा रैंकिंग में नीरज ने ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान दोबारा प्राप्त किया। पिछले साल 17 सितंबर को ब्रुसेल्स में डायमंड लीग फाइनल जीतने के बाद पीटर्स ने नीरज से नंबर-1 स्थान छीना था। लेकिन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नीरज ने फिर से बाज़ी मार ली। ताजा रैंकिंग के अनुसार, नीरज के 1445 अंक हैं जबकि पीटर्स 1431 अंकों के साथ दूसरे…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान ‘धर्म चक्रवर्ती’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह जैन संत आचार्य विद्यानंद महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जैन समाज और देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन भारत की आध्यात्मिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। प्रधानमंत्री ने जैसे ही अपने भाषण में कहा, “जो हमें छेड़ेगा…”, वैसे ही पूरा विज्ञान भवन भारत माता की जय के नारों और तालियों से गूंज उठा। मोदी…

Read More

कोलकाता। कोलकाता के कसबा स्थित लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों के संबंध तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) से पाए गए हैं। पुलिस सूत्रों और छात्रों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपित मनोजित मिश्रा (30) लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र है, जिसे हाल ही में कॉलेज प्रबंधन ने अस्थायी स्टाफ के तौर पर नियुक्त किया था। बाकी दो आरोपित प्रमित मुखोपाध्याय (20) और जैब अहमद (19) वर्तमान छात्र हैं और टीएमसीपी…

Read More

अहमदाबाद। अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा के दौरान खड़िया गोलावद के पास हाथी बेकाबू हो गया जिसके बाद मची भगदड़ में एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि जल्द ही हाथी को काबू कर लिया गया। जिसके बाद रथयात्रा सामान्य रूप से जारी है। अहमदाबाद के भगवान जगन्नाथ जी की 148वीं भव्य रथयात्रा शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथयात्रा को पहिंद रस्म अदा कर रवाना किया। इसके साथ ही पहली बार भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। रथयात्रा को लेकर आज सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। जगन्नाथ मंदिर…

Read More

वाशिंगटन। वाशिंगटन ने तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए बेहद गोपनीय कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। ईरान और इजराइल में सैन्य हमलों के बीच भी अमेरिका और मध्य पूर्व के प्रमुख खिलाड़ियों ने पर्दे के पीछे ईरानियों से बात की है। ईरान और इजराइल के युद्धविराम समझौते के बाद ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कई प्रस्ताव पेश किए हैं। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, प्रारंभिक मसौदा प्रस्ताव संभवतः ईरान को पसंद आएगा। ईरान लगातार कहता रहा है कि यूरेनियम के शून्य संवर्धन की उसे जरूरत नहीं है। मसौदा में ऐसा करने पर तमाम तरह की…

Read More

काफी वक्त से चर्चा में रही अभिनेत्री काजोल की फिल्म ‘मां’ आखिरकार 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और काजोल की दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसकी कहानी को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, काजोल की फिल्म ‘मां’ रिलीज के कुछ ही घंटों बाद इंटरनेट पर लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म टेलीग्राम, तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला और मूवीरुलज़ जैसी कुख्यात पायरेसी साइटों पर हाई क्वालिटी में अवैध रूप से उपलब्ध है। लोग इसे मुफ्त में डाउनलोड करके घर पर ही देख रहे हैं,…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विभिन्न मापदंडों पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसयू) के प्रदर्शन संबंधी समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। उन्‍होंने बैठक में पीएसयू बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा की। वित्‍त मंत्री कार्यालय ने जारी बयान में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ बैठक की। वित्‍त मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशक (एमडी)…

Read More

ब्रिजटाउन।केनसिंग्टन ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार (भारतीय समयानुसार) ट्रैविस हेड की जुझारू बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में बनाए रखा है। पिच पर तेज गेंदबाजों को लगातार मदद मिल रही है और मैच तीसरे दिन से आगे जाता नहीं दिख रहा। पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 190 रन बनाकर 10 रन की मामूली बढ़त हासिल की थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत भी लड़खड़ाई और टीम ने 65 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। हालांकि ट्रैविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने मोर्चा संभाला और स्टंप्स तक…

Read More

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास हुई दर्दनाक बस दुर्घटना के बाद लापता चल रहे नाै यात्रियों की खोज के लिए दूसरे दिन भी सघन रेस्क्यू अभियान जारी है। यह अभियान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में जिला पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। अलकनंदा नदी में बोट और सोनार तकनीक की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और घटनास्थल से लेकर श्रीनगर तक के इलाकों में वॉचरों की नियुक्ति की गई है ताकि किसी भी लापता यात्री के सुराग मिल सकें। इस सघन सर्च अभियान…

Read More