Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

बरेली में आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 30, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सोमवार को बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने अभ्यर्थियों को मेडल दिए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि मैं वैज्ञानिकों व शोधार्थियों के योगदान की सराहना करती हूं। संस्थान ने 135 वर्ष की अपनी यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रिवेंशन इज बेटर देन केयर कहावत पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में आईवीआरआई ने कई टीके विकसित किए हैं। हम सभी जीव-जंतुओं में ईश्वर की उपस्थिति देखते हैं। मैं जिस परिवेश से आती हूं, वह प्रकृति के बहुत निकट है। सच कहें तो पशु और मानव का परिवार का रिश्ता है। जब हम छोटे थे तब पशु हम लोगों के लिए बहुत खास थे। हम लोग उनके बिना जिंदगी सोच नहीं सकते थे। आज गिद्ध विलुप्त हो गए हैं। इसमें रासायनिक दवाओं की भी एक भूमिका रही है। ऐसी दवाओं पर प्रतिबंध लगाना गिद्धों के संरक्षण में एक सराहनीय कदम है। ऐसी अन्य प्रजातियां जो विलुप्त हो रही हैं उनका संरक्षण बहुत आवश्यक है।

कहा कि इस संस्थान से जुड़े पूर्व और वर्तमान लोगों को योगदान देने लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस संस्था के वैज्ञानिकों ने अनुसंधान किया है। पशुओं का हमारे ऋषि मुनियों के संवाद होते रहे हैं। वन्य जीव जंतु का सहअस्तित्व है। आज भले ही हम तकनीक भरे जीवन जी रहे हैं, बचपन में हमने देखा है कि हमारा जीवन बिना पशुओं के सम्भव नहीं है। बहुत सी प्रजातियां विलुप्त हैं या विलुप्त होने की कगार पर हैं। इन्हें संरक्षण की आवश्यकता है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान से यह अपेक्षा है कि यह आदर्श प्रस्तुत करें।

See also  मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे

राष्ट्रपति ने कहा कि मेडल प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देती हूं और उनके अभिभावकों को भी मैं शुभकामनाएं देती हूं। इस क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं, आपको अपना उद्यम स्थापित करना चाहिए। इससे खुद के साथ दूसरे को भी रोजगार मिलेगा। पशुओं के लिए मेले लगने चाहिए। पशुओं के साथ हमारा जीवन अच्छा होगा। साथ ही, सभी विद्यार्थी अपने-अपने विभागों में अच्छा करते हैं, उन्हें गोल्ड मेडल और अन्य मेडल मिलते हैं। जिन्हें मेडल नहीं मिला है उनमें और मेडल मिलने वालों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है। इसलिए जिन्हें मेडल नहीं मिला है उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं है। उन्हें भी अपने पूरे उत्साह के साथ आगे कार्य करते रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महामहिमा की जानकारी में लाना चाहता हूं कि बरेली को नाथ नगरी भी कहा जाता है। यहां पांच पौराणिक महादेव के मंदिर हैं। इसे उसी दृष्टि में विकसित किया जा रहा है। इस सब के अलावा इस नगर की पहचान झुमके के रूप में भी हुई है। आज पशुधन के क्षेत्र में आईवीआरआई उत्तर प्रदेश ही नहीं उत्तर भारत में अपना बड़ा योगदान दे रहा है।

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें में दीक्षांत समारोह में बोलते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने बहुत कुछ किया है। हमें आगे भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उपाधि धारक विद्यार्थियों से उन्होंने अपील की की अब अपने कार्यक्षेत्र में जाने वाले हैं। अपने कीर्तिमान स्थापित करिए नए आयाम स्थापित करिए।-

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.