Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

कोडरमा: अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 3, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोडरमा। जिले में बुधवार रात से गुरुवार की सुबह तक तीन अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में गुरुवार की सुबह कोडरमा से बिहार की ओर जा रही ऐश लोड एक हाईवा पलट गई। इससे हाईवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा (बिहार) निवासी 35 वर्षीय मुकेश यादव (पिता बच्चू यादव) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा घाटी में एक हाईवा पलट गई है और ड्राइवर की मौत हो चुकी है। इसके बाद कोडरमा पुलिस को घटनास्थल पर भेज कर मृतक चालक के शव को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिल रही है कि उक्त हाईवा का ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई है।

वहीं, तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक और गुमो सतपुलिया के समीप दो अलग-अलग सड़क हादसे में कार-सवार बाल-बाल बच गए। बुधवार रात महाराणा प्रताप चौक पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ।

वहीं गुरुवार की अहले सुबह तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो के समीप भी सड़क हादसा हुआ। दोनों घटना सड़क पर विचरने वाले पशु की वजह से हुई है। महाराणा प्रताप चौक पर हुई घटना की जानकारी देते हुए कार सवार किशोर अग्रवाल ने बताया कि वे झुमरीतिलैया के जवाहर मार्केट की ओर से दूध लेकर अपनी बेटी के साथ अपने कार से झलपो स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच महाराणा प्रताप चौक के समीप एनएच 20 पर कुछ गौ वंश अचानक से कार के सामने आ गए। जिससे बचने के लिए जब उन्होंने ब्रेक लगानी चाही तो कार गौ वंशों से जा टकराई और 3-4 बार पलटी मार कर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। इससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में बैठी उनकी बेटी घायल हो गई। इन्हें भी हल्की चोटें आई हैं।

See also  पलामू: दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

वहीं कार से टक्कर होने के कारण दो गौ वंशों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरुवार की सुबह पटना से अपने कार में सवार होकर बरही मोटर पार्ट्स लाने जा रहे कार सवार की झुमरीतिलैया के गुमो के समीप एनएच 20 पर अचानक से गौ वंशों के दौड़ जाने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

कार चालक ने बताया कि वे अपने चार अन्य मित्रों के साथ पटना से बरही जा रहे थे कि इसी बीच झुमरीतिलैया शहर पार करने के क्रम में एनएच 20 पर अचानक से एक गाय दौड़ गई। इससे हमारी कार उससे टकराई और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हमलोग किसी प्रकार से बच गए।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.