Author: दिनरात खबर

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसद टैरिफ की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कल कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान को पहली अगस्त से अपने निर्यात पर 25 प्रतिशत का नया टैरिफ वहन करना पड़ेगा। उन्होंने दर्जनों अन्य देशों के खिलाफ अधिक टैरिफ पर प्रतिबंध को भी पहली अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। यह कल से प्रभावी होने वाला था। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, इसके बाद बाजार में गिरावट आई। निवेशकों ने दरों को अमेरिका के दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों के लिए उचित नहीं माना। ट्रंप…

Read More

ब्रासीलिया ब्राजील। भारतीय प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार शाम (स्थानीय समय) ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी का रक्षामंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने ब्रासीलिया हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में सांस्कृतिक आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के आखिरी चरण में 09 जुलाई को नामीबिया जाएंगे। वो नामीबिया की संसद को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों के यात्रा पर हैं। वो सबसे पहले घाना गए। इसके बाद उन्होंने कैरेबियन देश- त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा किया। यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना गए। अब विदेश दौरे…

Read More

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ली। उन्होंने नेताओं को एकजुट रहकर काम करने की सलाह दी। खरगे ने कहा कि भाजपा हमारे नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर जेल भेजने की कोशिश कर रही है, उनके प्रयासों को सफल नहीं होने देना है। एकजुटता से इसका जमकर विरोध करें। बैठक में ब्लॉकों के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस की संख्या बढ़ा सकती है। जनसंख्या और क्षेत्रफल के अनुसार ब्लॉक बढ़ाने की आवश्यकता पर पीएसी की बैठक में नेताओं ने अपनी बात रखी। पॉलिटिकल…

Read More

भले ही दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी प्रशंसकों के दिलों में ज़िंदा हैं। हिंदी सिनेमा के इस ‘ट्रेजेडी किंग’ को उनके साथी कलाकार भी हर मौके पर याद करते हैं। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बेहद करीबी दोस्त और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भावुक हो उठे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि दिलीप की कमी उन्हें कितनी खलती है। धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार संग अपनी एक यादगार पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने लिखा,…

Read More

खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के बघिया आरसी टोली के दो बच्चों की गांव के ही तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दस वर्षीय आशीष केरकेट्टा और नौ वर्षीय विल्फ्रेड मड़की शामिल हैं। घटना रविवार देर शाम की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को आशीष केरकेट्टा और विल्फ्रेड मड़की नहाने के लिए गांव के ही एक तालाब गये थे। देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तोर परविार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उसी दौरान तालाब में आशीष का शव तैरता दिखा। बाद में गांव…

Read More

पश्चिम सिंहभू। जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने सोमवार को माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) की विध्वंसक गतिविधियों की खुफिया सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ (60वीं बटालियन) की संयुक्त टीम ने टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना और लांजी के जंगली पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 16 शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को छह जुलाई को खुफिया…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 4 जुलाई काे हुई मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त नक्सलियाें के स्नाइपर 8 लाख का इनामी बटालियन नंबर 1 की कंपनी नंबर 2 का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है। सर्चिग में मारे गये नक्सली के शव के साथ एक .303 रायफल तथा पांच जीवित राउंड, एके-47 का मैग्जीन व 59 जीवित राउंड, एक जोड़ी नक्सली वर्दी, कोडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, नक्सली पिट्ठू, नक्सली साहित्य, रेडियो व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ…

Read More

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटगामा वार्ड संख्या-10 में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों को गांव वालों ने डायन का आरोप लगाकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। इनमें से चार का शव बरामद कर लिया गया है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। जब 50 लोग अचानक बाबूलाल उरांव के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सीता देवी को डायन बताकर बांस से पीटना शुरू कर दिया। उनके बेटे सोनू के अनुसार, उसके सामने ही पूरे परिवार को बुरी तरह पीट-पीटकर मौत के…

Read More

नई दिल्ली। ​ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान भारत ने स्वदेशी हथियारों के जरिए जिस तरह अपना शौर्य दिखाया है, उसके बाद हमारे घरेलू उत्पादों की मांग वैश्विक स्तर पर और भी बढ़ गई है। आज हम रक्षा क्षेत्र में एक तरह से लगभग आत्मनिर्भरता हासिल कर चुके हैं। हमारे अधिकांश उपकरण एक समय में विदेशों से आयात किए जाते थे, वह आज हम खुद अपने देश में बना रहे हैं। हमारा रक्षा व्यय कुछ ऐसा होना चाहिए, जिसमें सिर्फ हमारा बजट न बढ़े, बल्कि उसका सही आवंटन सही समय पर और सही उद्देश्य के लिए भी हो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बाइक और पिकअप वैन की भिड़ंत में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किरीबुरू के जाटाहटिंग गांव निवासी 25 वर्षीय हेमांशु साहू और 24 वर्षीय सुजीत समाड अपनी बाइक से जगन्नाथपुर से गांव लौट रहे थे। रात में नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर टोंटोपोसी गांव के पास उनकी बाइक की महिंद्रा पिकअप वैन से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़…

Read More