Author: दिनरात खबर

बतूमी। भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरु हम्पी ने उज्बेकिस्तान की अफरुजा खामदमोवा के खिलाफ आसान ड्रॉ खेलते हुए 1.5-0.5 से मिनी-मैच जीतकर फिडे महिला विश्व कप के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं, भारत की ही डी. हरिका ने अपनी साथी खिलाड़ी पी. वी. नंधिधा को हराकर अंतिम 32 में जगह बना ली। सफेद मोहरों से खेलते हुए हम्पी ने पूरी तरह नियंत्रण में खेल दिखाया और आगामी मुकाबलों के लिए ऊर्जा बचाते हुए ड्रॉ को स्वीकार किया। वहीं, हरिका ने आक्रामक खेल दिखाते हुए नंधिधा को हराया, जो कि जीत के लिए सब कुछ दांव पर लगा चुकी थीं।…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 1.11 करोड़ लोगों को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के 1.11 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को आज मुख्यमंत्री डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1227.27 करोड़ रुपये की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।यह पहली बार होगा जब लाभार्थियों को बढ़ी हुई मासिक पेंशन राशि 1100 रुपये मिलेगी, जिसे पहले 400 रुपये प्रति माह से बढ़ाया गया था। इस फैसले का लाभ विशेष रूप से बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजनों को मिलेगा।राज्यभर में होगा भव्य आयोजनराज्य सरकार चुनावी साल में इस कार्यक्रम काे बड़े स्तर…

Read More

रांची। राज्य के छह जिलों में 13 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है उनमें दक्षिणी-पश्चिमी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा और लोहरदगा शामिल है। वहीं, राज्य के चार-पांच जिलों को छोड़कर शेष सभी 19 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी शिव भूमि के घाटशिला में 158.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं इस दौरान रांची में…

Read More

नई दिल्ली। देवों के देव महादेव की उपासना का पवित्र माह सावन (श्रावण) आज लग गया। इसी के साथ पवित्र कांवड़ तीर्थयात्रा का आरंभ भी हो गया। देशभर में सुबह से लोग पवित्र जलधाराओं में डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। शिवालय और अन्य हिन्दू मंदिर हर-हर गंगे और हर-हर महादेव से गुंजायमान हैं। सावन भारतीय जीवन एवं लोक परंपरा में अत्यंत पवित्र एवं उल्लासकारी माह है। यह लोकमंगल की कामना और अन्नोत्पादन का आधार माह भी है। मध्य प्रदेश में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सावन के पहले दिन शुक्रवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर…

Read More

कुछ समय पहले अभिनेता आदित्य का नाम अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की चर्चा इंडस्ट्री में काफी जोरों पर थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और करीब एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए। अब खबरें आ रही हैं कि आदित्य रॉय कपूर की ज़िंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस नए रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस उनकी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर उत्साहित हैं। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर हाल ही में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के झोब और लोरलाई जिलों की सीमा पर स्थित सुर-दकई इलाके में गुरुवार रात हथियारबंद आंतवादियों ने पंजाब जाने वाली दो बसों में सवार कम से कम नौ यात्रियों का अपहरण कर उनकी गोलीमार कर हत्या कर दी। वारदात के कुछ समय बाद इसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने ली। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, झोब के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने कहा कि दो बसों से अगवा किए गए नौ लोगों की हत्या कर दी गई है। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पंजाब में उनके पैतृक शहरों…

Read More

पटना । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला है। पटना में इंडिया गठबंधन के चक्काजाम में प्रदर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव को महाराष्ट्र के तरह ही चोरी करने की कोशिश की जा रही है। गरीबों के हक को छीनने की साजिश रची जा रही है। लेकिन हमलोग ऐसा नहीं करने देंगे। हमलोग बिहार की जनता का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे। इंडिया गठबंधन बिहार की जनता के साथ खड़ा है। राहुल कहा कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र…

Read More

आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को हाल ही में जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब पांच महीने की तलाश के बाद वेदिका प्रकाश शेट्टी को आखिरकार बेंगलुरु से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। उन पर आलिया के प्रोडक्शन हाउस ‘एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ और उनके निजी खातों से लगभग 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप हैै। यह फर्जीवाड़ा मई, 2022 से अगस्त, 2024 के बीच की अवधि का बताया गया है। आलिया की मां सोनी राजदान की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस ने कुछ महीने पहले ही मामला दर्ज…

Read More

आणंद। गुजरात के आणंद जिले में वर्षों पुराना गंभीर ब्रिज बड़े हादसे का गवाह बना। इस ब्रिज के टूट जाने से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत चार वाहन महिसागर नदी में समा गए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि तीन अन्य लोगों को स्थानीय नागरिकों और बचाव टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया है। पादरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। स्थानीय तैराकों की मदद से वाहन सवार लोगों की तलाश की गई। इस दौरान समीपवर्ती मुजपुर आदि गांवों के लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 1981 में इस ब्रिज…

Read More

पटना। बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे और ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन में आईएनडीआई गठबंधन के आज बिहार बंद का असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है। बंद समर्थकों ने राजधानी पटना समेत राज्यभर में रेल और सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध जताया। महात्मा गांधी सेतु में आवाजाही बाधित है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में आयकर गोलमंबर से वीरचंद पटेल पथ और शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। इस बीच खबर है कि राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन को रोक दिया है। रेल…

Read More