Author: दिनरात खबर

नई दिल्ली। भारत और ब्राजील के बीच छह महत्वपूर्ण समझौतों और सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ये समझौते आतंकवाद और संगठित अपराध से मुकाबले, नवीकरणीय ऊर्जा, जन-स्तर पर लागू डिजिटल समाधान साझा करने, बौद्धिक संपदा सहयोग, कृषि अनुसंधान और गोपनीय सूचना की सुरक्षा से संबंधित हैं। इन समझौतों से दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के बीच मंगलवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में अगले पांच वर्षों में दोनों देशों के व्यापार को 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया। दोनों नेताओं के…

Read More

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में बुधवार सुबह एक तालाब से चार बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। बच्चे मंगलवार की शाम से गायब थे। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।यमुनानगर पुलिस उपायुक्त विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी हीरा आदिवासी का बेटा हुनर (5) व बेटी वैणवी (4) तथा विमल का बेटा कन्धा (5), संजय आदिवासी का बेटा केसरी (4) मंगलवार की शाम सभी एक साथ बाहर निकले और वापस नहीं लौटे। देर होता देख परिजन खोजबीन करने लगे। इस…

Read More

पलामू। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना से महज डेढ किलोमीटर की दूरी पर वैद्यविगहा में चल रही शराब फैक्ट्री का मंगलवार को भंडाफोड़ किया गया। मौके से दो हजार पीस खाली बोतल, चार हजार पीस रैपर, भारी संख्या में ढक्कन और शराब बरामद की गयी है। हालांकि शराब फैक्ट्री का संचालन कर रहा राजा साव मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी। राजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वैद्यविगहा में राजा साव के घर पर नकली शराब फैक्ट्री चल…

Read More

बोकारो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिलान्तर्गत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, नावाडीह में मंगलवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कि यह आयोजन केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करने का नहीं, बल्कि बिनोद बिहारी महतो के विचारों और कार्यों को स्मरण करने का भी एक सशक्त अवसर है। उन्होंने कहा कि बिनोद बिहारी महतो एक महान विचारक, समाज-सुधारक और शिक्षा और क्षेत्रीय अस्मिता के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज में परिवर्तन की अलख जगाई। राज्यपाल ने झारखंड विधानसभा सदस्य…

Read More

लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के अरकोसा स्थित पत्थर खदान में हत्या कर फेंका गया भकसो हर्रा टोली निवासी संजय भगत की हत्या की गुत्थी लोहरदगा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। संजय भगत के हत्या मामले में एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास सेदो देशी पिस्टल एक मैंगनीज, 315 बार समेत 22बोर के चार जिंदा कारतूस, 6एंड्रॉयड मोबाइल के साथ 93 हजार 500रुपये नकद बरामद किये गए है।

Read More

पटना। बिहार में पहली बार युवा आयोग का गठन किया गया है। इसका उदेश्य यहां के युवाओं को आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनाना है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे के साथ कई अन्य एजेंडों पर मुहर लगी। युवा आयोग के गठन से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने एक्स पर पोस्ट करके दी। इसमें उन्होंने लिखा कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार…

Read More

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6ई 7295 ने सुबह करीब 6.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के लगभग 30 मिनट बाद विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया। फ्लाइट को रद्द कर दिया गया और यात्रियों को टिकट रिफंड या फिर फ्लाइट को रीशेड्यूल करने का विकल्प दिया गया।इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7295 रोजाना सुबह 6:35…

Read More

नई दिल्ली। अहमदाबाद में 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान की जांच रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। ये रिपोर्ट जांच के शुरुआती निष्कर्षों पर आधारित है, इसलिए विमान हादसे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। मंत्रालय ने रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विस्तृत जांच और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्‍या AI 171 की दुर्घटना को लेकर जांच रिपोर्ट…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को लेकर की गई नई घोषणाओं का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। शुरुआती घंटे में कारोबारी सतर्क मुद्रा में नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में कुछ देर के लिए तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद बिकवाली का दबाव बनता हुआ नजर आने लगा। सुबह 10 बजे तक कारोबार होने के बाद सेंसेक्स…

Read More

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा कर दी। यह सीरीज़ 30 जुलाई से बुलावायो में शुरू होगी। तेज़ गेंदबाज़ मैट फिशर को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। फिशर के साथ तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण में नाथन स्मिथ, विल ओ’रूर्क और जैकब डफी शामिल हैं। वहीं, बेन सीयर्स साइड इंजरी के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उन्हें ठीक होने में दो से चार हफ्तों का समय लग सकता है। कप्तान केन विलियमसन, काइल जैमीसन और माइकल ब्रेसवेल इस टेस्ट सीरीज़ के लिए…

Read More