Author: दिनरात खबर

नालंदा। नालंदा जिले के एकंगरसराय थानाक्षेत्र के अंतर्गत चम्हेरा गांव में सोमवार की सुबह छापामारी अभियान के तहत अवैध हथियार बरामद किया गया है। एसटीएफ के माध्यम से एकंगरसराय थाना को सूचना मिली कि ग्राम-चम्हेरा थाना-एकंगरसराय, जिला-नालंदा के विकेश कुमार उर्फ सप्पु पिता सुरेन्द्र प्रसाद एवं रजनीश कुमार पिता श्रवण ठाकुर के घर में अवैध हथियार एवं गोली रखा हुआ हैं। सूचना पर एसटीएफ और जिला बल के नेतृत्व में संयुक्त छापामारी की गयी, जिसमें ग्राम चम्हेड़ा के विकेश कुमार उर्फ सप्पु के घर से 315 बोर का एक देशी राईफल व 315 बोर का 12 जिंदा कारतूस बरामद हुआ…

Read More

नवादा। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 पर अकबरपुर थाने के बरेव मोड़ के समीप सोमवार को रांची की ओर से आ रही बस में विपरीत दिशा से जा रहे हैं हाईवा ने सीधी टक्कर मार दी ।जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल नवादा पहुंचाया गया है ।जिसमें 7 को गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना भेजा गया है। ब्रेव निवासी सुनील सिंह ने आंखों देखी यह जानकारी दी है ।अस्पताल कर्मियों ने बताया कि बस रांची से…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में 7,468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा एवं रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम में विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम…

Read More

रांची। झारखंड में भारी बारिश से 14 जिलों में लोग बेहाल हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति राजधानी रांची की है, जहां भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी जमा होने से यातायात सहित आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई लोगों के घर में पानी घुस गया है। इससे उनको रात काटना मुश्किल हो गया है। रांची के नदी – नाले और डैम सहित सभी जल स्रोत लबालब भरे हुए हैं। इसके अलावा राज्य में कई जगह…

Read More

तमिल अभिनेता विष्णु विशाल और पूर्व बैडमिंटन चैंपियन ज्वाला गुट्टा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसकी खुशी में एक भव्य नामकरण समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि आमिर खान ने खुद इस नवजात बच्चे का नाम रखा, जिसे सुनकर सभी बेहद भावुक हो गए। आमिर की उपस्थिति ने इस समारोह को और भी खास बना दिया और सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सादगी और स्नेह की जमकर तारीफ कर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 500 रुपये से लेकर 540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 100 रुपये की सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। भाव में गिरावट आने की वजह से आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,250 रुपये से लेकर 98,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,100 रुपये से लेकर 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी…

Read More

एजबेस्टन। एजबेस्टन टेस्ट में बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने के बाद भी शुभमन गिल ने कहा कि जब गेंदबाज़ों को मदद नहीं मिलती और खेल पूरी तरह बल्लेबाज़ों के पक्ष में झुक जाता है, तो टेस्ट क्रिकेट अपनी असली भावना खो देता है। भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। गिल ने इस मैच में 269 और 161 रनों की दो शानदार पारियां खेलीं और कुल 430 रन बनाए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कहा कि फ्लैट पिच और जल्दी नरम हो रही ड्यूक गेंद के कारण गेंदबाज़ी बेहद मुश्किल हो गई थी।…

Read More

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक शांति और सुरक्षा पर एक स्पष्ट और प्रभावशाली वक्तव्य देते हुए आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि साझा हितों और वैश्विक भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में ही मानवता का सर्वांगीण विकास संभव है, और इस दिशा में ब्रिक्स देशों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सदस्य देशों से साझा चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक और एकजुट प्रयास…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में रविवार की देर रात मोहर्रम के अवसर पर चाईबासा में परंपरागत और ऐतिहासिक जुलूस भारी बारिश के बावजूद बड़ी धूमधाम से निकाला गया। बारिश में भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने उनकी आस्था और समर्पण को दर्शाया। जुलूस गरीब बस्ती, बड़कंदाज टोली आदि से निकलकर बड़ी बाजार, शहीद पार्क पहुंचा और खेल प्रदर्शन के बाद पाक कर्बला में संपन्न हुआ। जुलूस में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ की झांकी विशेष आकर्षण रही। ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारों से माहौल गूंज उठा। युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पारंपरिक तासा डंका और ताजियों के…

Read More

ह्यूस्टन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ को ‘मेजर डिजास्टर’ घोषित कर दिया है। यह कदम स्टैफर्ड एक्ट के तहत लिया गया है, जिसके तहत संघीय सहायता प्रदान की जाती है। ट्रंप ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट को एक पत्र लिखते हुए कहा, “मैंने प्रभावित क्षेत्रों में संघीय राहत और पुनर्वास सहायता की स्वीकृति दी है। इसमें व्यक्तिगत और सार्वजनिक सहायता दोनों शामिल होंगी।” ट्रंप ने राहत समन्वय की जिम्मेदारी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की एजेंसी फेमा (फेमा) को सौंपी है। टेक्सास के कैर काउंटी से सबसे ज्यादा नुकसान की खबरें आ…

Read More