Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बिहार के पूर्णिया में डायन बताकर एक ही परिवार के पांच लाेगाें की पीट-पीटकर हत्या

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 7, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटगामा वार्ड संख्या-10 में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों को गांव वालों ने डायन का आरोप लगाकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। इनमें से चार का शव बरामद कर लिया गया है।

घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। जब 50 लोग अचानक बाबूलाल उरांव के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सीता देवी को डायन बताकर बांस से पीटना शुरू कर दिया। उनके बेटे सोनू के अनुसार, उसके सामने ही पूरे परिवार को बुरी तरह पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावात सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी खुद संभाली है।

एसपी के नेतृत्व में छापेमारी जारी है, गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत घटनास्थल पर मौजूद हैं। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

See also  जदयू के वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार ने लिखा लालू यादव का ‘गुनाहनामा’..
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.