बिहार चुनाव से पहले PM मोदी ने बिहार के मोतिहारी को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार के मोतीहारी के विकास पर सरकार 7200 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इन 7200 करोड़ रुपए से मोतीहारी का रोड, रेल सेवाओं, फिशरीज, रुरल डेवलपमेंट, इनफॉरमेंशन टेक्नॉलिजी को दुरुस्त किया जाएगा। बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार को पीएम मोदी ने इन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की नींव रखी। एक तरफ उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की तो व हीं दूसरी तरफ उन्होंने यूपीए काल को भी याद किया। उनकी तरफ से दावा हुआ कि मोतिहारी का विकास मुंबई की तर्ज पर किया जाएगा। यहां जानते…
Author: दिनरात खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापा मारा है। सुबह 6 बजे बघेल के निवास पर ईडी के करीब 12 अधिकारी पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। आधिकरिक सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मामले में की जा रही है । भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, ”ईडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा…
रांची : भारती एयरटेल ने पर्प्लेक्सिटी के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत वह अपने सभी 36 करोड़ ग्राहकों को पर्प्लेक्सिटी प्रो का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराएगा। पर्प्लेक्सिटी एक आधुनिक जनरेटिव एआई टूल है, जो पारंपरिक सर्च इंजन के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज़, सटीक और गहराई से रिसर्च किए गए जवाब, यूज़र को संवाद शैली में उपलब्ध कराता है। यह केवल वेबसाइट लिंक्स दिखाने की बजाय ऐसा उत्तर देता है, जिसे सीधे पढ़ा और समझा जा सके और जिसे यूज़र अपनी ज़रूरत के अनुसार एआई से संवाद कर और बेहतर बना सकता है। पर्प्लेक्सिटी की…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के कलात के बाहरी इलाके में यात्री बस पर हुए आतंकी हमले में कराची के दो कव्वालों सहित तीन लोगों की जान चली गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों में मशहूर कव्वाल अहमद हुसैन साबरी और उनके बेटे अहमद रजा साबरी शामिल हैं। यह लोग अन्य संगीतकारों के साथ क्वेटा जा रहे थे। डान समाचार पत्र के अनुसार, कराची के मशहूर कव्वाल माजिद अली साबरी ने फोन पर बताया, “सशस्त्र हमले में मेरे भाई, भतीजे और एक संगीतकार की मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि यह लोग…
मुंबई। नासिक जिले के डिंडोरी में वनी-नासिक रोड पर बीती रात एक कार और बाइक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। इस घटना में घायल दो लोगों का इलाज नासिक के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन डिंडोरी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को नासिक के डिंडोरी में रहने वाले सात लोग अपने बेटे का जन्मदिन मनाने कार से नासिक शहर गए थे। देर रात बेटे का जन्मदिन मनाकर घर लौटते…
श्रीनगर। गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर हुए भूस्खलन में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यात्रा को आज गुरुवार के लिए स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ऊपरी रेलपथरी के पास जड-मोड़ पर भूस्खलन हुआ, जिससे कई तीर्थयात्री बालटाल मार्ग से नीचे की ओर बह गए जो पवित्र गुफा की ओर जाता है। घायलों को बालटाल बेस कैंप अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान राजस्थान निवासी…
नई दिल्ली। कंपनियों को उनकी जरूरत के हिसाब से वर्कस्पेस मुहैया कराने वाली कंपनी स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 407 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी एंट्री करीब 7 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 436.10 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 435 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयर उछल कर 457 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर…
नई दिल्ली। शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने नेशनल बैंक ओपन (मॉन्ट्रियल टूर्नामेंट) से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने यह फैसला अमेरिकी ओपन के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार करने और अतिरिक्त आराम के लिए लिया है। सबालेंका ने एक बयान में कहा, “मैं नॉर्थ अमेरिकन हार्ड-कोर्ट सीज़न की शुरुआत को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन इस सीज़न में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह फैसला किया है कि मॉन्ट्रियल नहीं खेलना ही मेरे लिए सही रहेगा।”गौरतलब है कि सबालेंका हाल ही में विंबलडन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, जहां उन्हें अमांडा अनीसीमोवा के हाथों हार का…
देवघर। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग सावन शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलापर्ण करने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी लाइन रही। लोग श्रद्धालु लाइन में लग कर जलापर्ण कर रहे है। जिला प्रशासन के अनुसार सावन की पहली सोमवारी से लेकर बुधवार तक चार लाख 75 हजार 659 श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलापर्ण किया है।वहीं, सावन मेले के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार देर रात कंपोजिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस…
लंबे वक्त से अशांत चल रहे बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और झड़प की घटनाएं हुई हैं। बुधवार को गोपालगंज में नेशनल सिटीजन पार्टी की एक रैली में हिंसा भड़क उठी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। गोपालगंज में यूनुस सरकार ने टैंक सड़कों पर उतार दिये। गोपालगंज बांग्लादेश की निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान का होमटाउन भी है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोपालगंज शहर के उदयन रोड के संतोष साहा के 25 वर्षीय पुत्र दीप्तो साहा, रमज़ान काज़ी, 18, 30 साल के सोहेल राणा और 24 साल के इमोन हैं।…
