वाशिंगटन। पिछले महीने भारत के अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया के विमान दुर्घटना की जांच में नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे से जांच के केंद्र में कॉकपिट में बैठे वरिष्ठ पायलट आ गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच में अब तक सामने आए साक्ष्यों और इस खुलासे से परिचित लोगों के आधार पर कहा कि विमान के दो पायलटों के बीच बातचीत की ब्लैक-बॉक्स रिकॉर्डिंग से संकेत मिला है कि कैप्टन ने ही विमान के दोनों इंजनों में ईंधन के प्रवाह को नियंत्रित करने वाले स्विच बंद किए थे। द वाल स्ट्रीट जर्नल अखबार की इस ‘विशेष…
Author: दिनरात खबर
पटना। बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के 1 करोड़ 67 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने प्रति माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पर पोस्ट कर यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ”हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1…
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहीं कियारा ने आखिरकार एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बीते दिनों उन्हें पति सिद्धार्थ के साथ मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद अटकलें तेज़ हो गई थीं। अब जब यह खुशखबरी सामने आ चुकी है, तो सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे तक कियारा और सिद्धार्थ को पहली बार माता-पिता बनने पर दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं।कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में मंगलवार की देर रात बच्चों के झगड़े को शांत कराना एक दुकानदार के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा, जब उन पर खुलेआम फायरिंग कर दी गई। आरोपित काला बाबू को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने उतरे दुकानदार पर फायरिंग कर दी गई। साकची साना कॉम्प्लेक्स में किताब की दुकान चलाने वाले मो. सैफुल्ला रोज की तरह दुकान बंद कर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने…
पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर की सड़कों पर बुधवार को अलग ही रौनक देखने को मिली जब विभिन्न संस्कृतियों के ब्राइडल मेकअप को दर्शाता भव्य रोड शो आयोजित किया गया। पंजाबी, मराठी, साउथ इंडियन, बंगाली, गुजराती जैसे पारंपरिक ब्राइडल लुक में सजी 40 से अधिक युवतियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम झारखंड में पहली बार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को मेकअप की कला के जरिए आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन कुमुद कुंदन मेकओवर की संचालिका कुमुद कुंदन द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि वे लगातार युवतियों और महिलाओं को मेकअप, हेयर और ब्यूटी की ट्रेनिंग…
रांची/बोकारो। बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि झुमरा और लुगू पहाड़ी के बीच मुठभेड़ हुई है। अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। नेटवर्क की कमी होने की वजह से सारी सूचना पहुंचने…
गुवाहाटी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुवाहाटी पहुंच गए हैं। गुवाहाटी पहुंचने पर दोनों शीर्ष नेताओं का बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के साथ ही अन्य नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी में नई जान फूंकने के लिए पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं सांसद राहुल गांधी आज यहां राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक, एपीसीसी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक के बाद कांग्रेस…
वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे लाखों अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने का पक्का मन लिया है। आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने काफी कठोर नीति लागू की है। इस नीति के अनुसार, बिना दस्तावेज के रह रहे प्रवासियों को जमानत की सुनवाई के अयोग्य माना जाएगा। पूरे मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें महीनों या सालों तक हिरासत में रखा जा सकता है। द वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, वकीलों का मानना है कि इस नीति का मकसद निर्वासन अभियान में तेजी लाना है। आईसीई को हिरासत में लिए गए प्रवासियों को सुविधाजनक…
लातेहार। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का सब जोनल कमांडर लवलेश गंझु ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। लवलेश पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। यह बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू गांव का रहने वाला है। मंगलवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सभागार में एक समारोह में आईजी सुनील भास्कर और एसपी कुमार गौरव ने माला पहनकर लवलेश का स्वागत किया। मौके पर संबोधित करते हुए आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि लवलेश के आत्म समर्पण करने के बाद जेजेएमपी नक्सली संगठन काफी कमजोर हो…
पलामू। पलामू के निलांबर-पीतांबरपुर -लेस्लीगंज के दारूडीह पंचायत भवन स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत शाखा डाकपाल (बीपीएम) मधु कुमारी ( 20 ) का शव मंगलवार सुबह फंदे पर लटका मिला। मधु बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली थी। घटना के समय मकान मालिक अपने परिवार के साथ खेत में धान रोपने गए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोज की तरह मकान मालिक की पुत्री नीलम बाला ने मधु को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर जब दरवाजा खोला गया तो मधु को फंदे से लटका देखा। नेहा ने तुरन्त अपने भाई अमित को सूचना दी, जिसने आसपास के लोगों को…
