Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में 2005 से पहले कोई काम नहीं होता था

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 18, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि पहले क्या हाल था, आप सभी जानते हैं। 2005 से पहले यहां कोई काम नहीं होता था।

मुख्यमंत्री नीतीश ने आज प्रधानमंत्री की मोतिहारी जनसभा में अपने संबोधन में कहा कि जब नवम्बर 2005 में भाजपा और जदयू की सरकार बनी, तब से लेकर 20 साल से हम काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से लोगों के हित में बिहार में बहुत काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-2 के तहत युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी और 29 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। अब अगले 5 साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देंगे।

नीतीश ने कहा कि पहले वे लोग (लालू-राबड़ी) कुछ भी पैसा नहीं लगाते थे। हमलोग धीरे-धीरे विकास के लिए पैसा बढ़ाते गए। हम सब काम कर रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बहुत काम किया गया है। सभी क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत काम हुआ है। पुल-पुलिया, सात निश्चय, हर घर बिजली, शौचालय, टोलों को पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। इसका प्रस्ताव आज ही कैबिनेट में पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पर हमने आपस में बात कर ली है। यहां से जाते ही शाम में प्रस्ताव पारित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां कमी देख रहे, उसका समाधान कर रहे हैं। 50 हजार करोड़ की 430 योजनाओं की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ने बजट में आर्थिक सहायता दी। पर्यटन, बाढ़ के लिए पैसा दिए हैं। मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट स्थापना, कोसी परियोजना जैसे काम कराए हैं।

See also  बिहार बंद का व्यापक असर: समर्थकों ने पटना समेत राज्यभर में रेल-सड़क यातायात को अवरुद्ध किया

इससे पहले सभा में मौजूद सभी लोगों को नीतीश कुमार ने एक्सरसाइज करवा दिया। नीतीश ने कहा- ऐ खड़ा हो, सब खड़ा हो। फिर सभा में मौजूद सभी लोगों को खड़ा करवाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कराया। इसके बाद मंच पर बैठे प्रधानमंत्री भी अपनी कुर्सी से उठ गए और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.