Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पीएम मोदी ने मानसून सत्र को बताया राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण विजयोत्सव, सभी दलों से की एकता की अपील

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 21, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र शुरू होने से कुछ समय पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से एकता की भावना को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक दलों के मत अलग हों, लेकिन देशहित में सभी का मन एक होना चाहिए। उन्होंने सभी दलों से संसद से सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने परंपरागत रूप से मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने हालिया सैन्य, अंतरिक्ष और आर्थिक प्रगति से जुड़ी उपलब्धियां का भी उल्लेख किया। उन्होंने इस सत्र को राष्ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण विजयोत्सव बताया और कहा कि यह भारत की उपलब्धियों के गुणगान का समय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लहराने के कारण देश को आज गर्व की अनुभूति हो रही है। संसद को चाहिए कि वह इन गौरव के पलों का एक स्वर में यशगान करे ताकि आगे की पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया भर में गए भारतीय प्रतिनिधिमंडलो की भूमिका की सराहना की, जिसने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब किया। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे एकता की इसी ताकत को आगे बढ़ाएं और कहा, “दलहित में मत न मिले लेकिन देशहित में मन जरूर मिले।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया ने भारत की सैन्य क्षमता का परिचय देखा है। आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने अपना शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इसमें दिखे भारत के सैन्य हथियारों से अब ‘मेड इन इंडिया’ की ताकत से दुनिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सत्र विजय भाव से ओतप्रोत रहेगा, जिससे सेना को बल मिलेगा, देशवासियों को प्रेरणा मिलेगी, रक्षा उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

See also  अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि देश में अब नक्सलवाद का दायरा लगातार सिमट रहा है कई जिले गर्व से मुक्ति की सांस ले रहे हैं। संविधान की जीत हो रही है। आर्थिक क्षेत्र में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश की महंगाई दर दो प्रतिशत है और इससे आम लोगों को राहत मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीआई ने फिनटेक के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई है और भारत में दुनिया में सबसे अधिक फिंच इनोवेशन हो रहे हैं। वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार 90 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ गए हैं और भारत को ट्रेकोमा से मुक्त घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। यह एक महीने चलेगा। कल इस संबंध में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें सरकार ने सभी दलों से सहयोग की अपील की थी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.