Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 13 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 23, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चेस्टर-ले-स्ट्रीट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में 13 रन की शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद शतक और गेंदबाज क्रांति गौड के 6 विकेटों का अहम योगदान रहा।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों पर 102 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके लगाए। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने तेज़तर्रार 50 रन और हरलीन देओल व स्मृति मंधाना ने क्रमश: 45-45 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं।

जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 296 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच गंवा बैठी। इंग्लैंड की ओर से नैट स्किवर-ब्रंट ने सर्वाधिक 98 रन बनाए, जबकि एम्मा लैम्ब ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन भारत की गेंदबाज क्रांति गौड ने 52 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की और विदेशी जमीन पर एक और यादगार जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत को उनकी शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

See also  हारिस ने नेशनल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट में लगातार चौथा खिताब अपने नाम किया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.