Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

रजरप्पा क्षेत्र में मिली आफताब की लाश, हिंदू टाइगर फोर्स के नेता गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 27, 2025 झारखंड No Comments4 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। रामगढ़ थाना परिसर से फरार आफताब अंसारी की लाश शनिवार की देर रात रजरप्पा थाना क्षेत्र से बरामद हुई। इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई कराई और हिंदू टाइगर फोर्स के नेता राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जांच कर रहे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने आफताब के परिजनों को बताया कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के लोदरू बेड़ा गांव के समीप दामोदर नदी के किनारे आफताब की लाश फंसी है। संभावना जताई जा रही है कि 24 जुलाई की दोपहर जब वह थाने से फरार हुआ होगा, तो शायद दामोदर नदी पार करने की कोशिश की होगी। इसी दौरान वह नदी में बह गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। पुलिस ने आंदोलन कर रहे लोगों को रजरप्पा जाने को कहा, ताकि शव को बाहर निकाला जा सके। पुलिस रविवार को मेडिकल टीम और दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराएगी।

उपद्रवियों ने किया सड़क जाम, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

रामगढ़ थाना से देर रात निकलने के दौरान मौजूद भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई। वे लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थाना चौक पर लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। वहां टायर जला कर सड़क जाम कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भी डंडे चटकाए और उपद्रवियों को खदेड़ा। इस दौरान रामगढ़ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, सार्जेंट मेजर मंटू यादव सहित कई जवान वहां मुस्तैद रहे।

हिंदू टाइगर फोर्स पर दो प्राथमिकी दर्ज, राजेश सिन्हा गिरफ्तार : एसपी

See also  हिमाचल में भूस्खलन से मंडी व कुल्लू में तबाही, 6 की मौत, 7 नेशनल हाइवे व 1155 सड़कें बंद

एसपी अजय कुमार ने रविवार को बताया कि इस पूरी घटना को शांत करने की कोशिश की जा रही है। हिंदू टाइगर फोर्स संगठन के नेताओं पर दो प्राथमिकी दर्ज हुई है। पहली प्राथमिकी आफताब अंसारी की पत्नी सालेहा खातून के बयान पर दर्ज हुई है। सालेहा ने बताया है कि उसका पति रामगढ़ शहर के चट्टी बाजार स्थित आर्सी गारमेंट में काम करता था। 23 जुलाई को उसके पति के विरुद्ध रामगढ़ थाने में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। उसी दिन लगभग 3:00 बजे एक आई-10 कार से कुछ लोग दुकान में पहुंचे और घुसकर उसके पति के साथ मारपीट की। उसे घसीटते हुए दुकान से बाहर निकाला गया और कई लोगों ने आफताब को बेदर्दी से पीटा। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और उसके पति को थाने ले गई। 24 जुलाई को 11:00 बजे तक उसका पति रामगढ़ थाने परिसर में ही उपस्थित था। जिसका गवाह भुरकुंडा निवासी अरुण गोयल है।

blank
अर्शी गार्मेंट की पार्टनर नेहा सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी

दूसरी प्राथमिकी अर्शी गार्मेंट की पार्टनर नेहा सिंह ने दर्ज कराई है। भदानी नगर ओपी की लपंगा कॉलोनी की रहने वाली नेहा सिंह ने बताया है कि अफताब अंसारी को हिंदू टाइगर फोर्स के लोगों ने दुकान से निकाल कर बुरी तरह पीटा। उस पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर जान मारने के नियत से पेट, सीना तथा गर्दन पर मुक्का एवं लात से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आफताब अंसारी जमीन पर गिर गया। तब भी वे लोग बुरी तरह मारते-पिटते घसीटकर बाहर रोड पर ले गये। जब हमलोग बचाने का प्रयास किये तो वे लोग हमारे साथ भी बतमीजी एवं छेड़छाड़ किए। इसी तरह आफताब हो दोबारा भीड़ से छुड़ाया गया। इस दौरान हिंदू टाइगर फोर्स के लोग धर्म विशेष को गाली भी दे रहे थे।

See also  जमशेदपुर में दो वाहनों की चोरी से हड़कंप, थाना घेराव की चेतावनी

सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया था मामला

नेहा सिंह ने प्राथमिकी में कहा है कि मारपीट की घटना के संबंध में शहर के न्यू शांति सिनेमा हाल के पीछे बसंत विहार कॉलोनी निवास से दीपक सिसोदिया के द्वारा सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया था। राजेश सिन्हा की ओर से वाट्सएप ग्रुप में दीपक सिसोदिया के जरिए उक्त घटना के संबंध मे फेसबुक पर लिखे गये बातो को स्क्रीनशॉट करके दुकान मालिक शमीम अंसारी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई। आफताब के साथ मारपीट करने वालों में से दो लोगों की पहचान भी हुई है जिसमें शहर के दुसाध मोहल्ला निवासी मनीष कुमार पासवान और हेसला गांव निवासी गंगा बेदिया शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.