Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच आज कुआलालंपुर में शांति वार्ता

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 28, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कुआलालंपुर। थाईलैंड और कंबोडिया के नेता आज दोपहर यहां शांति वार्ता में हिस्सा लेंगे। थाईलैंड के वार्ताकार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई के नेतृत्व में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच चुके हैं। दोनों देश के नेता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की चेतावनी के बाद शांति वार्ता को तैयार हुए हैं।

थाईलैंड के बैंकॉक पोस्ट अखबार की खबर के अनुसार, दोनों देशों के नेता आज दोपहर तीन बजे कुआलालंपुर में शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी एशिया के इन दोनों देशों के बीच एक दशक से भी अधिक समय में हुए सबसे घातक संघर्ष को समाप्त करने के तौर-तरीकों पर चर्चा होगी। शांति वार्ता की यह पहल ट्रंप की टैरिफ की धमकी के बाद दोनों देशों ने की है।

थाईलैंड के सरकारी प्रवक्ता जिरायु होंगसुब के अनुसार, देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट

कुआलालंपुर के स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे (थाईलैंड समयानुसार दोपहर दो बजे) कुआलालंपुर में मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के कार्यालय में होगी। अनवर दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ के अध्यक्ष होने के नाते इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच 24 जुलाई को लड़ाई शुरू हुई है।

ट्रंप ने रविवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात से ठीक पहले पत्रकारों से कहा कि उन्होंने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के साथ थाईलैंड की व्यापार वार्ता में 46 अरब डॉलर के व्यापार अधिशेष को कम करने के प्रयास में अमेरिकी वस्तुओं के लिए विस्तारित पहुंच की पेशकश शामिल है।

See also  धराली आपदा: प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

थाईलैंड के द नेशन अखबार के अनुसार, मई के अंत में सीमा पर झड़प के दौरान एक कंबोडियाई सैनिक की हत्या के बाद से थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव बढ़ा। 24 जुलाई से हुई झड़पों में अब तक दोनों देशों के 30 स अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। थाई अधिकारियों ने बताया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से 200,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है।

महत्वपूर्ण यह है कि मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गुरुवार को सीमा विवाद के संघर्ष में बदल जाने के तुरंत बाद युद्धविराम वार्ता का प्रस्ताव रखा था। चीन और अमेरिका ने वार्ता में सहायता की पेशकश की थी। कंबोडिया के अखबार खमेर टाइम्स की खबर के अनुसार, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उम्मीद जताई है कि आज दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत हो जाएंगे। इब्राहिम के अनुसार, वह व्यक्तिगत रूप से कोशिश करेंगे कि दोनों पक्षों को राजी किया जा सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.