‘सैयारा’ ने 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तभी से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जहां एक ओर फिल्म की कमाई का जलवा दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर अहान पांडे और अनीत पड्डा को इस फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया है। हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही ‘सैयारा’ ने अपने रिलीज के 10वें दिन भी शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि इसका जादू अभी थमा नहीं है। ‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी…
Author: दिनरात खबर
कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ ने इस बार भी दर्शकों को खूब हंसाया और लुभाया। प्रतियोगियों ने जहां अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग, वहीं दूसरी ओर शानदार कुकिंग स्किल्स से लाखों दिलों पर राज किया। लंबे इंतजार और रोमांचक मुकाबलों के बाद आखिरकार शो को उसकी विजेता जोड़ी मिल गई है। फैंस बेसब्री से जानना चाह रहे थे कि इस बार सेलेब कुकिंग शो की ट्रॉफी किसके नाम होगी और अब पर्दा उठ चुका है। करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर ‘लाफ्टर शेफ 2’ की ट्रॉफी अपने नाम कर…
नई दिल्ली। जैसा कि आशंका जताई जा रही थी, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान उन्हें दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते वह अब ओवल टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार देर रात आधिकारिक रूप से पंत के बाहर होने और तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एन जगदीशन को पंत के स्थान पर टीम में शामिल करने की घोषणा की। पंत को यह चोट मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन उस समय लगी जब वह क्रिस वोक्स की गेंद पर स्कूप…
पटना। राजधानी पटना के सबसे व्यस्त जगह डाक बंग्ला पर स्थित होटल सम्राट में रविवार-सोमवार दरमियानी रात लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह से घबराहट में आकर तीन लोगों ने होटल के कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी, लेकिन वे सुरक्षित हैं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस घटना के समय होटल में लगभग 25 से 30 लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 लोग फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों के साथ ही मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची। 5 घायल…
अररिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद राजद नेताओं के साथ सोमवार सुबह अररिया पहुंचे।जहां राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव की मौजूदगी में राजद कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत बुके और माला पहनाकर किया।सर्किट हाउस में तेजस्वी प्रसाद के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राज्यसभा सांसद संजय यादव,विधान पार्षद कारी शोहेब, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।राजद नेता से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की सर्किट हाउस में भीड़ उमड़ी रही।राजद नेता तेजस्वी प्रसाद समेत अन्य नेता किशनगंज के कोचाधामन में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के सिलसिले में अररिया पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र संकोसाई रोड नंबर 1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विशाल महतो के रूप में हुई है, जो कृष्णा नगर गौड़ बस्ती का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार की रात ग्यारह बजे वह यह कहकर घर से निकला था कि सूर्य मंदिर सजाने जा रहा है, लेकिन अगली सुबह उसका शव दुर्गा मंदिर के पास एक मकान की छत पर पड़ा मिला।परिजनों के अनुसार, विशाल ने घर पर यह…
रांची: सावन मास की तीसरी सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों और मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। पहाड़ी मंदिर के पास बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज रहा है। लोग पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर जलार्पण कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं। रांची के कांके , कोकर, बूटी मोड, बरियातू, हिनू, चुटिया के सुरेश्वर धाम, हरमू, किशोरगंज, लालपुर सहित अन्य शिवालयों में भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना सुबह से…
नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा में आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होने के पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने को धोखाधड़ी करार दिया है और आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन परिसर में अपने कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष के साथ आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति के बावजूद अचानक से नयी शर्तें लेकर सदन में हंगामा करना धोखा है। विपक्ष ने आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जबरन धर्म परिवर्तन और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई तीन कैथोलिक ननों का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैै। लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसे अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बताया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों को उनकी आस्था के कारण जेल भेजा गया है। यह न्याय नहीं बल्कि भीड़तंत्र है। उन्होंने इसे एक पैटर्न बताते हुए कहा कि मौजूदा शासन में अल्पसंख्यकों का व्यवस्थित उत्पीड़न हो रहा है। सांसदों ने संसद में इस मुद्दे पर…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नित्यानंद पाल बताया गया है। एक वरीय अधिकारी ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने नशे की हालत में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने संजय सेठ से…
