Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बिहार में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन में नाम ‘सैमसंग’, पिता का नाम ‘आईफोन’, माता का नाम ‘स्मार्टफोन’ लिखा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 30, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार में प्रमाण पत्र बनाने को लेकर चल रहे विवाद में एक और नया विवाद जुड़ गया है। जहानाबाद जिले में एक आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन में नाम “सैमसंग”, पिता का नाम “आईफोन”, माता का नाम “स्मार्टफोन” और पता गड्ढा लिखा गया था।

यह मामला जहानाबाद जिले के मोदनगंज अंचल का है, जहां एक आवेदक ने ऑनलाइन आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है। आवेदन में यह फॉर्म जब अंचल कर्मियों के पास पहुंचा तो वे चौंक गए और तुरंत इसकी सूचना अंचलाधिकारी मोहम्मद आसिफ हुसैन को दी। सीओ मोहम्मद आसिफ हुसैन ने इसे सरकारी व्यवस्था के साथ मजाक और काम में बाधा पहुंचाने वाला कृत्य करार दिया।

उन्होंने कहा कि यह शरारत जानबूझकर की गई है और दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दे दिया गया है। पुलिस अब तकनीकी अनुसंधान (आईपी ट्रैकिंग आदि) के ज़रिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह फॉर्म कहां से और किस डिवाइस या नेटवर्क के जरिए भरा गया।

इस बाबत अंचलाधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन सुविधा का उद्देश्य लोगों को आसानी से सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन कुछ लोग इसे मजाक बनाने से बाज नहीं आ रहे। इस तरह के मामलों से सरकारी कर्मचारियों के कार्यों में बाधा आती है और संसाधनों का दुरुपयोग होता है। यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले ही पटना के मसौढ़ी प्रखंड कार्यालय में कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया था, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे। अब जहानाबाद की यह घटना सरकार के डिजिटल प्रशासन की गंभीरता और साइबर निगरानी की आवश्यकता को फिर से उजागर करती है।

See also  बिहार के सहरसा में भारतीय नारी व सेना के सम्मान में सिंदूर गौरव यात्रा आयोजित
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.