Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.50 फीसदी पर रखा बरकरार, महंगाई दर का अनुमान घटाया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 6, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई/नई दिल्‍ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट को 5.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने वित्‍त वर्ष 2025-26 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अनुमान को 6.5 फीसदी पर यथावत रखा है। वहीं, खुदरा महंगाई दर का अनुमान घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को यहां मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 4 से 6 अगस्त तक चली तीन दिवसीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए इसकी घोषणा की। संजय मल्होत्रा ने कहा, ‘‘एमपीसी ने नीतिगत दर रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया है।’’ इसका मतलब है आरबीआई आर्थिक स्थिति के हिसाब से नीतिगत दर में समायोजन को लेकर लचीला बना रहेगा।

संजय मल्‍होत्रा ने बताया कि आरबीआई ने चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। वहीं, चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगााई दर के अनुमान को घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया गया है, जबकि पहले रिजर्व बैंक ने इसके 3.7 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया था।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय बैंक इस साल फरवरी से अब तक रेपो रेट में एक फीसदी तक की कटौती कर चुका है। इस साल जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती की गई थी। वहीं, फरवरी और अप्रैल की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी की कटौती की थी। आज के फैसले के बाद रेपो रेट 5.50 फीसदी पर बरकरार है।

See also  एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में 15% की कटौती की, मध्य जुलाई तक जारी रहेगी कटौती
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.