Author: दिनरात खबर

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल के जंगल में सोमवार को 11वें दिन भी आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। सुरक्षाबल घेराबंदी को और कड़ा कर रहे हैं ताकि आतंकी घने जंगल व तेज गोलीबारी कर मौके से भाग न सकें। अधिकारियों ने बताया कि यह घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद-रोधी अभियानों में से एक है। अभी तक इस अभियान में दो सेना के जवान बलिदान और 9 जवान घायल हो चुके हैं। जबकि अभियान की शुरूआत में ही दो आतंकवादी मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस जंगली क्षेत्र में तीन स्थानों…

Read More

पलामू। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के न्यू पार्किंग में रविवार रात नशे में धूत एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आधा दर्जन यात्रियों को रौंद दिया। जख्मी यात्रियों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर टीओपी 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया है। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा गया। दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बताई गई है। सभी यात्री हैदरनगर के रहने वाले हैं और डिज्नीलैंड मेला देखने के लिए पहुंचे थे। टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार नशे में धूत कार…

Read More

अंकारा। तुर्किए एकबार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया है। रविवार शाम तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें काफी तबाही हुई है। कई बहुमंजिली इमारतें ढह गई हैं और काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। तुर्किए टुडे के मुताबिक रविवार शाम 07.53 बजे (स्थानीय समयानुसार) आए भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में जमीन से 11 किलोमीटर नीचे रहा और रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। तुर्किए की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक इसके झटके इस्तांबुल तक महसूस…

Read More

गिरिडीह:  डुमरी – गिरिडीह मुख्य मार्ग के कोलडीहा में शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। तीनो युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह का रहने वाले है और सुबह में गिरिडीह स्टेडियम से लौट रहे थे तभी डुमरी की ओर से आ रहे ओवरलोड 12 चक्का ट्रक ने पीछे से कुर्बान अंसारी ( 22 ) की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुर्बान पुलिस सेवा में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। ओडिशा के रायरंगपुर से चोरी हुई अर्टिका कार के साथ फरार दो आरोपितों को गुरुवार की रात जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू में पुलिस ने पकड़ लिया। ओडिशा के तीरिंग थाना पुलिस को चोरी की घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना को सतर्क किया गया और दोनों थानों की संयुक्त कार्रवाई में हाई स्पीड भाग रहे कार चालक को रोका गया।आरोपितों ने पकड़े जाने से पहले कार को 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाते हुए रास्ते में कई बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिससे दो से तीन लोग घायल हो गए।…

Read More

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही आमने-सामने की बैठक के लिए दोनों देश सहमत हो गए हैं। पुतिन ने संयुक्त अरब अमीरात में इस शिखर सम्मेलन के आयोजन का संकेत दिया है। 2021 के बाद राष्ट्रपति पुतिन के साथ किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की आमने-सामने यह पहली बैठक होगी जब पुतिन ने यूक्रेन सीमा के पास सैन्य जमावड़े को लेकर जिनेवा में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी। दी मॉस्को टाइम्स के मुताबिक क्रेमलिन के अधिकारियों ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा है कि व्लादिमीर पुतिन और…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के भंजराडू शहवा-भड़कवास मार्ग पर बीती देर रात एक कार गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किसी को भी बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार यह कार चंबा जिला मुख्यालय से लौट रही थी। देर रात पधरी के पास पहुंचते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी, उनके दो बच्चे…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 200 रुपये से 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,560 रुपये से लेकर 1,02,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 94,010 रुपये से लेकर 94,160 रुपये प्रति 10 ग्राम…

Read More

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ से भले ही निर्माताओं ने बड़ी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन दर्शकों ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही है। हर बीतते दिन के साथ इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सातवें दिन के आंकड़े सामने आए हैं, जो अब तक का सबसे कमजोर प्रदर्शन साबित हुए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 1.40 करोड़…

Read More

मैक्सिको सिटी। कनाडा की युवा टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको ने चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को 2-6, 6-4, 6-1 से हराकर अपने करियर का पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीत लिया। 18 वर्षीय म्बोको ने शुरुआती सेट हारने के बाद शानदार वापसी की। पहले सेट में जापान की पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 ओसाका ने 3-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि म्बोको सर्विस एरर से जूझ रही थीं। दूसरे सेट में म्बोको ने लय हासिल की और ब्रेक लेकर 5-2 की बढ़त बनाई। ओसाका वापसी नहीं कर सकीं और खराब रिटर्न के कारण म्बोको ने मैच को निर्णायक सेट…

Read More