Author: दिनरात खबर

पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर में सोमवार देर रात 36 वर्षीय जोहर अली पर बदमाशों ने कार से टक्कर मारने के बाद हमला कर पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी दी। रोड नंबर 7 मदीना मस्जिद के पास किराए के मकान में रहने वाले जोहर अली ने पुलिस को बताया कि वे अपनी तीन भतीजियों के साथ आशियाना आपटमेंट से लौट रहे थे, तभी मदीना मस्जिद के पास उनकी थार गाड़ी को सामने से बिना नंबर प्लेट वाली ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में सवार युवकों ने उनसे धक्का-मुक्की की और धमकाते…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से एक लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया है। लड़की अपनी सहेली के साथ डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली थी और स्टेशन की ओर जा रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो आरोपित पकड़े गए हैं। उनसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जानकारी के…

Read More

नई दिल्ली। हाल ही में जॉर्जिया में आयोजित फिडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने सोमवार को चीनी जीएम लेई टिंगजी को 10-3 से हराकर विमेंस स्पीड चेस चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। 19 वर्षीय दिव्या ने शुरुआती राउंड में ही लेई पर दबदबा कायम करते हुए शानदार जीत दर्ज की। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना तीन बार की विश्व चैंपियन और चीनी जीएम हाउ यीफान से होगा। यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। भारत की एक अन्य प्रतिभागी आर. वैशाली पहले ही बाहर हो चुकी हैं। उन्हें पिछले हफ्ते अमेरिकी आईएम…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में मंगलवार को 2 जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी गई है। बीजापुर जिल के जगंगालूर थाना इलाके में नक्सलियाें के मौजूदगी की सूचना पर 11 अगस्त को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर रवाना गया था। आज सुबह जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और हालिया चुनावों में कथित वोट चोरी को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्षता बरतने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। प्रमोद तिवारी ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह भारत के हर नागरिक को संविधान द्वारा प्रदत्त सबसे बड़े अधिकार यानी मतदान के अधिकार की रक्षा का मामला है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार 300…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर राजधानी वाशिंगटन डीसी में सेना को भी तैनात करने से पीछे नहीं हटेंगे। राजधानी को हर हाल में अपराध मुक्त बनाया जाएगा। राष्ट्रपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा करते हुए वाशिंगटन पुलिस को अपने नियंत्रण में लेने का आदेश दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, वह वाशिंगटन पुलिस बल अस्थायी रूप से अपने नियंत्रण में ले रहे हैं। साथ ही अमेरिकी राजधानी में अपराध से लड़ने के लिए 800 नेशनल गार्ड के सैनिकों को तैनात कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read More

गोड्डा। सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। जानकारी के अनुसार, वह कई अपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। रविवार को सूर्या की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बरामद करने सोमवार को गई थी। इसी दौरान वह पुलिस का हथियार छिनकर भागने लगा। तभी पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूर्या हांसदा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा…

Read More

रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएलएफआई) का झारखंड बंद रविवार को आधी रात 12 बजे से शुरू हो गया है। जो सोमवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी नक्सल प्रभावित जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। पीएलएफआई के केंद्रीय कमिटी के सदस्य अमृत होरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि छह अगस्त को गुमला पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया। इस घटना के विरोध में यह बंदी बुलाई गई है। यह भी लिखा है…

Read More

तरौबा । रॉस्टन चेज़ और जस्टिन ग्रीव्स की शानदार साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने सोमवार को (भारतीय समयानुसार) वर्षा बाधित दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 10 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। चेज़ ने 47 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और विजयी चौका शामिल था। वेस्टइंडीज ने 33.2 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। मेज़बान टीम को बारिश के कारण डीएलएस पद्धति से 35 ओवर में 181 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान की पारी 37 ओवर में सात विकेट…

Read More

नई दिल्ली। त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2455 रविवार शाम को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे। यह जानकारी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट की शुरुआत ही देरी से हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद अचानक तेज और अप्रत्याशित झटके (तूफ़ानी हवाओं के कारण) महसूस हुए। इसके बाद विमान के कप्तान ने उड़ान सिग्नल में खराबी की सूचना दी और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया।…

Read More