Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

धराली आपदा: 80 लोगों को आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचाया गया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 8, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के धराली आपदा के चौथे दिन शुक्रवार सुबह कुल 80 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचाया गया। जहां से सभी लोगों को उनके गंतव्य तक सुविधानुसार भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर राहत और बचाव दलों के साथ मौजूद हैं।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि शुक्रवार सुबह से यूकाडा के हेलीकॉप्टर फंसे हुए लोगों को निकालने के अलावा उपकरणों और खाद्य सामग्री को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाने में जुटे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे यूकाडा के 39 हेलीकॉप्टरों की सार्टी हुई, जिसमें 33 लोगों को मातली से हर्षिल पहुंचाया गया, जिसमें 03 स्नाइफर डॉग्स और खाद्य सामग्री भेजी गई। वहीं, हर्षिल से कुल 67 लोगों को मातली लाया गया। मातली से नेलांग खाद्य सामग्री भेजी गई है।

एसडीआरएफ की ओर से उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल एवं धराली आपदा क्षेत्र की ड्रोन विशेषज्ञ टीम ने हवाई निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त धराली के आपदा प्रभावित क्षेत्र का भी ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण उन दुर्गम क्षेत्रों में किया गया जहां भूस्खलन व मलबा आने के कारण जमीनी पहुंच अत्यंत कठिन है। प्रभावित क्षेत्र में किसी व्यक्ति के फंसे होने अथवा लापता व्यक्तियों की मौजूदगी की संभावना के दृष्टिगत एसडीआरएफ टीम ड्रोन कैमरों की सहायता से क्षेत्र की सर्चिंग की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर राहत और बचाव दलों के साथ मौजूद हैं। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य को लेकर आज डीजी आईटीबीपी, डीजी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, भारत एवं डीजीपी उत्तराखंड पुलिस के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान रेस्क्यू अभियान की प्रगति, ज़मीनी चुनौतियों और आपसी समन्वय को और मज़बूत बनाने पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

See also  अमरनाथ यात्रा का हुआ शुभारंभ: उपराज्यपाल सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रमेश कुमार सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगौली राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी और समन्वय कर रहे हैं। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी के साथ उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न विशेषज्ञ उपस्थित हैं।

सचिव, नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे की ओर से सहस्त्रधसारा हैलीपैड से हेली आपरेशन के लिए यूकाडा और एयरफोर्स से समन्वय के साथ ही हेली आपरेशंस में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.