Author: दिनरात खबर

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश की वजह के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि, भारी बारिश से आम जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है। झारखंड में राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। कहीं रुक-रुक कर, तो कहीं लागातार बारिश हो रही है। यह बारिश जहां किसानों के लिए राहत बनकर आई हैं, वहीं आम लोगों को दैनिक कार्यों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आनेवाले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई…

Read More

पलामू। कुख्यात अपराधी सरगना गैंगस्टर डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने सरेंडर कर दिया है। पलामू जिला मुख्यालय सदर थाना में रविवार की देर रात एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सोमवार को एसपी कार्यालय में डब्लू सिंह को सार्वजनिक किया गया। बता दें कि डब्लू के खिलाफ 37 मामले दर्ज हैं। वह पिछले सात साल से फरार चल रहा था। पलामू, लातेहार, रांची सहित अन्य जिलों में उसका आतंक था। वर्ष 2014 में उसे गिरफ्तार कर लातेहार से जेल भेजा गया था। 2018 में जमानत पर बाहर आने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। वर्ष 2005…

Read More

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सोमवार को संसद भवन कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मध्य प्रदेश में वंदे मेट्रो ट्रेन के कोचों को बनाने की फैक्टरी स्थापित हो चुकी है और भोपाल में पहली मेट्रो ट्रेन शुरू होने वाली है। साथ ही एक प्रदेश में किसान सम्मेलन होने वाला है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने यह…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर तहसील में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई इकाई नेमेफेड्रोन बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। इसमें दाऊद गिरोह से जुड़े नेटवर्क के जुड़े होने के बारे में कई अहम जानकारियां मिली ह्रैं। भोपाल की हुजूर तहसील में डीआरआई की मुंबई इकाई ने बताया कि जगदीशपुर इलाके में संचालित हो रही इस फैक्टरी में पिछले कुछ महीनों से मेफेड्रोन का अवैध उत्पादन किया जा रहा था। डीआरआई की मुंबई इकाई ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई टीम की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।…

Read More

किश्तवाड़। भारी बारिश और दुर्गम इलाकों का सामना करते हुए बचाव दल ने बादल फटने से प्रभावित किश्तवाड़ के चशोती गांव में राहत कार्य तेज कर दिया है। मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए सोमवार को पांचवें दिन भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल अर्थमूवर और खोजी कुत्तों सहित भारी मशीनों का उपयोग करके मलबे में ‘जिन्दगी’ की तलाश कर रहे हैं। मचैल माता मंदिर के रास्ते में आखिरी वाहन-योग्य गांव चशोती में 14 अगस्त को बादल फटने से 61 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन सीआईएसएफ कर्मी और…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपट्नम में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फाेट में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान बलिदान हो गया है, जबकि 3 अन्य जवान घायल हैं। पुलिस के अनुसार बीते रविवार को डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान साेमवार सुबह भोपालपट्नम के उल्लूर के जंगल में प्रेशर आईईडी विस्फाेट से बीजापुर डीआरजी टीम जवान दिनेश नाग बलिदान हो गये। इस दौरान तीन जवान घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते…

Read More

देहरादून। उत्तरकाशी में धराली आपदा के बाद हर्षिल में गंगा भागीरथी नदी में बनी झील से पानी की निकासी के साथ ही लापता लोगों की खोज को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने आपदा में अपने घर खो चुके लोगों को 5-5 लाख की तत्काल सहायता के चेक भी वितरित किए हैं। गंगोत्री र के विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि प्रभावितों को सहायता राशि दे दी गई है और अब लापता की तलाश को लेकर अभियान तेज किया जा रहा है। धराली आपदा का आज आठवां दिन है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे सभी…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आखिरी बार ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे, जहां उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। अब अक्षय जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ में वापसी करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अरशद वारसी भी नजर आएंगे। इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार इस प्रोजेक्ट का दमदार टीज़र अब निर्माताओं ने जारी कर दिया है। इस मजेदार झलक में जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) एक बार फिर दो जॉली के बीच उलझ जाते हैं, तेज़-तर्रार जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जुगाड़ू जॉली त्यागी (अरशद…

Read More

कटिहार। सावन के पावन महीने में बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में इस बार जलाभिषेक करने आये श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड में स्थित इस मंदिर में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, नेपाल और भूटान सहित कई देशों से कांवरियों की टोली आती है। गोरखनाथ धाम कमिटी के अनुसार, इस वर्ष सावन में जलाभिषेक करने आये श्रद्धालुओं से चांदी और सोने के आभूषणों के अलावा दानपात्र और चंदे के रूप में कुल 46 लाख 80 हजार 684 रुपये नगद प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा मंदिर में दान स्वरूप चांदी के आभूषणों में सात त्रिशूल, चार…

Read More

नवादा। नवादा में पुलिस तथा अपराधियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं तथा अपराधी को पैर में गोली लगी है ।घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये है। घटना नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में हुई है। अपराधी गया जिले के निखिल कुमार है। इन दिनों पुलिस पर हमले के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस अपराधियों के बीच मुठभेड़: एसपी नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि यह मामला 25 जुलाई को हिसुआ के दरबार चौक स्थित इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश के घर हुई लूट के प्रयास से जुड़ा है। सीसीटीवी…

Read More