Author: दिनरात खबर

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को जिलावासियों को आकाशीय बिजली से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से ‘वज्रपात सुरक्षा रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुरक्षा रथ के माध्यम से आम लोगों को आकाशीय बिजली से बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस अवसर पर कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। इसी कड़ी में यह पहल की गई है, जिससे कि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में लोगों तक आकाशीय बिजली…

Read More

भोपाल। विदेशी निवेश संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के यूरोप दौरे के फलस्वरूप जर्मन की कंपनियों ने मध्य प्रदेश का रूख किया है। मध्य प्रदेश ग्लोबल स्टार्टअप एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत आज यानी सोमवार (18 अगस्त) से 22 अगस्त तक पांच अग्रणी जर्मन टेक कंपनियों का दौरा शुरू हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में टाइलर्स के स्टीवन रैनविक, टैलोनिक के निकोलस, स्टेएक्स के एलेक्सजेन्ड्रा के मिकीटयूक, क्यू-नेक्ट-एजी के मटियास प्रोग्चा और क्लाउड-स्क्विड के फिलिप रेजमूश शामिल हैं। ये कंपनियां वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा इंटीग्रेशन, वर्कफ़्लो ऑटोमेशन, आईओटी और कनेक्टिविटी सॉल्युशंस, एंटरप्राइज़ सॉफ्टवेयर तथा डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग एआई…

Read More

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि यह ‘बागी’ फ्रेंचाइज़ की अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस बार टाइगर के साथ स्क्रीन पर मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू नज़र आने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ पर्दे पर रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म के मेकर्स ने अब इंतज़ार खत्म करते हुए ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज़ कर दिया है।…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत मामलों के प्रधानमंत्री के सूचना समन्वयक इख्तियार वली खान ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में हाल ही में आई बाढ़ में लगभग 1,000 लोग मारे गए होंगे। वली ने एआरवाई न्यूज चैनल के कार्यक्रम ‘ऐतेराज है में’ रविवार को कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और बड़े पैमाने पर तबाही देखी है। उन्होंने कहा, पूरे-पूरे गांव मिट गए हैं। बुनेर के चगरजी इलाके में भारी तबाही हुई है। बशोनी गांव नक्शे से पूरी तरह गायब हो गया है। बाढ़ के साथ बहकर आई कुछ चट्टानें ट्रकों से…

Read More

वाशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप से व्हाइट हाउस में लगभग नौ घंटे बाद मुलाकात होनी है। जेलेंस्की यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप से मिलेंगे। ट्रंप ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को हर हाल में क्रीमिया को छोड़ना होगा। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रविवार देररात कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए जेलेंस्की को रूस की कुछ शर्तों पर सहमत होना होगा। उन्होंने इन शर्तों का जिक्र करते हुए कहा कि यूक्रेन को क्रीमिया…

Read More

नई दिल्ली। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) ने सोमवार को आर्चरी प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण के लिए भारतीय खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। यह पहला ऐसा टूर्नामेंट होगा, जिसमें दुनिया भर के रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज फ्रेंचाइज़ी शैली में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। इसमें शामिल खिलाड़ियों को विश्व रैंकिंग (टॉप-10, टॉप-20) और हाल ही में हुई एएआई चयन ट्रायल्स के आधार पर चुना गया है। भारतीय स्टार तीरंदाजों की मौजूदगी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं दीपिका कुमारी (विश्व नंबर 3) और धीरज बोम्मादेवर (विश्व नंबर 14) रिकर्व कैटेगरी में खेलेंगे। वहीं कंपाउंड कैटेगरी में विश्व रिकॉर्डधारी…

Read More

भागलपुर। राहुल गांधी का भागलपुर में होने वाले वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह भी काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। ज्योति सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपानगर, परबत्ती, ततारपुर, स्टेशन चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पैम्फलेट का वितरण किया। मौके पर ज्योति सिंह ने कहा कि पैम्फलेट वितरण कर आम लोगों को राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक ब्लॉक, तकनीकी ब्लॉक, प्रयोगशाला, प्रशासनिक भवन, क्लास रूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी ली। क्लास रूम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग अच्छे से पढ़ाई करें और अपने उद्देश्य को प्राप्त करें। ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान की स्थापना 1973 में बिहार आर्थिक विकास संस्थान ( बिहार इन्स्टीच्यूट ऑफ…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के पंचमंदिर चौक के वार्ड नंबर 20 निवासी दिनेश कुमार और सरिता देवी के सुपुत्र सुप्रसिद्ध चित्रकार अनिकेत राज को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है,कि अनिकेत ने हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पिकासो आर्ट कॉन्टेस्ट में भाग लिया और डायमंड आर्टिस्ट अवॉर्ड जीता। उन्हें इस प्रतियोगिता में 100 में से 85 अंक प्राप्त हुए। इस प्रतियोगिता में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूयॉर्क, मिस्र और लंदन समेत 41 देशों के लगभग 1500 कलाकारों ने भाग लिया था।प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई माह में ऑनलाइन हुआ…

Read More

पूर्वी सिंहभूम।फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि कमीशन बकाया का भुगतान नहीं होने पर जिले की 1432 पीडीएस दुकानें एक सितंबर से बंद रहेंगी और राशन का उठाव और वितरण पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। संघ के जिला अध्यक्ष नागेश जायसवाल, वरीय सचिव सत्यनारायण रजक, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण मीदक, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता विजय तथा संगठन सचिव विभीष साव सहित बड़ी संख्या में दुकानदार उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कई माह से दुकानदारों और महिला समूह समितियों का कमीशन…

Read More