Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की मौत, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 11, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गोड्डा। सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। जानकारी के अनुसार, वह कई अपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। रविवार को सूर्या की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बरामद करने सोमवार को गई थी।

इसी दौरान वह पुलिस का हथियार छिनकर भागने लगा। तभी पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूर्या हांसदा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा के मारे जाने की पुष्टि की है।

सूर्या के एनकाउंटर की सूचना पर ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई । पुलिस भी मौके पर कैंप कर रही है। सूर्या हांसदा ने 2019 में बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी का टिकट काट कर सूर्या हांसदा पर भरोसा जताया था। सूर्या हांसदा ने लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। युवा नेता की पहचान रखने वाले सूर्या तीन बार चुनाव हार चुके थे। उन्होंने दो बार जेवीएम और एक बार भाजपा से अपनी किस्मत आजमायी थी।

सूर्या हांसदा ने लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। युवा नेता की पहचान रखने वाले सूर्या तीन बार चुनाव हार चुके थे। उन्होंने दो बार जेवीएम और एक बार भाजपा से अपनी किस्मत आजमायी थी। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में सूर्या हांसदा ने जयराम महतो की पार्टी जेकेएलएम से चुनाव लड़ा था।

See also  रांची के इस्लामनगर से आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

सूर्या हांसदा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सूर्या हांसदा के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। उनका नाम अडानी कंपनी के वाटर पाइप लाइन कार्य में लगे वाहनों में आगजनी मामले में भी सामने आया था। मामले का खुलासा होने के बाद सूर्या हांसदा गिरफ्तारी से बचने के लिए कई दिनों तक फरार थे। 9 जनवरी 2020 को गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बहादुरचक के पास अडानी कंपनी की वाटर पाइपलाइन परियोजना में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। जांच में सामने आया कि इस घटना की साजिश सूर्या हांसदा ने रची थी।

blank

पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि घटना की रात सूर्या हांसदा ने अपने घर पर एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें सभी शामिल थे। वहीं उन्हें पेट्रोल और डीजल मुहैया कराया गया, ताकि अडानी कंपनी के वाहनों को जलाया जा सके।

वहीं, सूर्या हांसदा की मां भी जिला परिषद सदस्य रह चुकी है। सूर्या हांसदा की मां ने बताया कि सूर्या का वेल्लोर में इलाज चल रहा था, वहां से वह देवघर लौटकर मोहनपुर के नवाडीह में एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था, वहां से सादे कपड़ों में पुलिस बाइक पर आई और उसे ले गई. उसके बाद से वह लापता है, किसी अनहोनी की आशंका है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.