बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गीत गाने पर हुई आलोचना के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने माफी मांगी है। शिवकुमार ने अपना और गांधी परिवार के रिश्ते को भक्त और भगवान जैसा बताया। बेंगलुरु में मंगलवार काे एक पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि अगर मेरे किसी कृत्य या शब्दों से किसी को ठेस पहुँची है, तो मैं माफ़ी माँगने को तैयार हूँ। मेरी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने की नहीं है। मैं सभी से माफ़ी मांगूगा। उन्होंने अपनी ही पार्टी के उन लोगों पर भी नाराजगी जताई जिन्होंने उनके…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,800 रुपये से लेकर 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 93,600 रुपये से लेकर 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में गिरावट आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,00,900…
बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार अदाकारा तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल स्पेन में चल रही है, जहां टीम आखिरी शेड्यूल को पूरा करने में जुटी हुई है। शूटिंग के बीच तृप्ति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गईं। हाल ही में उन्हें अपने कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ स्पेन में वक्त बिताते देखा गया। दोनों ने इंस्टाग्राम…
पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ी कारवाई करते हुए सिकरहना (ढाका) डीएसपी के रीडर सुमन कुमार को वादी से रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्होने उक्त कार्रवाई डीएसपी उदय शंकर की अनुशंसा पर की है।बताया जा रहा है,कि रीडर सुमन कुमार विगत तीन साल से एक ही स्थान पर कार्यरत थे।विभाग को इनके भष्ट्र आचरण की शिकायते मिल रही थी।साथ ही एसपी ने लाइन डीएसपी को निर्देश दिया है कि जिले भर में तीन वर्ष से एक ही स्थान पर जमे सभी डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालयों के रीडर व मुंशी…
पूर्वी सिंहभूम। पेयजल आपूर्ति को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू के प्रतिनिधि गुंजन यादव ने दावा किया था कि उनके प्रयासों से नामदा बस्ती, नानक नगर और महानंद बस्ती में स्वच्छ पेयजल कनेक्शन मिल रहा है। इसके जवाब में जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा है कि यह दावा पूरी तरह भ्रामक है और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि इन इलाकों में वर्षों से टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा जलापूर्ति की जा रही है,…
नई दिल्ली। हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नव-निर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में होने वाला यह टूर्नामेंट बिहार की धरती पर हॉकी का ऐतिहासिक उत्सव बनने जा रहा है।प्रशंसक अपनी मुफ्त टिकट पाने के लिए www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें वर्चुअल टिकट प्राप्त होगा, जिससे स्टेडियम में प्रवेश सहज और बिना किसी परेशानी के हो सकेगा।इस अवसर पर…
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट से कंपनी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत में निर्मित यह इलेक्ट्रिक कार यूरोप और जापान जैसे उन्नत बाजारों सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी।इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने हंसलपुर में सुजुकी की ईवी विनिर्माण सुविधा का दौरा किया और अहमदाबाद जिले के हंसलपुर में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन किया। यह संयंत्र टॉशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उपक्रम है। इसके माध्यम से बैटरी…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा तबाही पर्यटन नगरी मनाली में देखने को मिली, जहां ब्यास नदी के उफान पर आने से बाहंग बाजार में एक रेस्टोरेंट (शेर-ए-पंजाब) और तीन-चार दुकानें बह गईं। गनीमत रही कि इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। मनाली डीएसपी क्षमा दत्त शर्मा ने बताया कि खतरे को भांपते हुए बीती रात ही रेस्टोरेंट और दुकानों को खाली करवा लिया गया था। बावजूद इसके संपत्ति को लाखों का नुकसान पहुंचा है। मनाली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है…
मेलबर्न (विक्टोरिया)। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में मंगलवार सुबह वारंट तामील कराने गई पुलिस पर घात लगाकर किए गए हमले दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी घायल भी हुआ है। द एज अखबार की खबर के अनुसार यह खूनखराबा मेलबर्न से लगभग 300 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और ब्राइट से सात किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित पोरेपुंका के ग्रामीण इलाके में आज सुबह लगभग 10:30 बजे हुआ। हमलावर बंदूकधारी फरार हैं। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि 10 अधिकारी एक वारंट की तामील कराने गए थे। उन पर घात लगाकर हमला किया गया। घायल अधिकारी की हालत…
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान दो पाकिस्तानी महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में पाए गए। गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि ये न केवल अवैध तरीके से मतदाता बने थे, बल्कि इनके पास आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद य। इन महिलाओं ने कई बार मतदान भी किया था। भागलपुर जिला प्रशासन ने बीएलओ के माध्यम से फार्म 7 भरकर इन…
