Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

किश्तवाड़ के चशोती में बचाव कार्य तेज, मलबे में पांचवें दिन भी ‘जिन्दगी’ की तलाश जारी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 18, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

किश्तवाड़। भारी बारिश और दुर्गम इलाकों का सामना करते हुए बचाव दल ने बादल फटने से प्रभावित किश्तवाड़ के चशोती गांव में राहत कार्य तेज कर दिया है। मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए सोमवार को पांचवें दिन भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल अर्थमूवर और खोजी कुत्तों सहित भारी मशीनों का उपयोग करके मलबे में ‘जिन्दगी’ की तलाश कर रहे हैं।

मचैल माता मंदिर के रास्ते में आखिरी वाहन-योग्य गांव चशोती में 14 अगस्त को बादल फटने से 61 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन सीआईएसएफ कर्मी और एक विशेष पुलिस अधिकारी हैं। इसके अलावा 100 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। सूची में नए सिरे से संशोधन के बाद लापता लोगों की संख्या लगभग 50 बताई गई है। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें एक अस्थायी बाज़ार और वार्षिक मचैल माता यात्रा के लिए एक लंगर स्थल को तहस-नहस कर दिया है। 16 घर और सरकारी इमारतें, तीन मंदिर, चार पनचक्की, एक 30 मीटर लंबा पुल और एक दर्जन से ज़्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

एक सीआईएसएफ अधिकारी ने कहा कि आज अभियान का पांचवां दिन है और लापता लोगों के पार्थिव शरीर बरामद करने के लिए संयुक्त प्रयास जारी हैं। बारिश के कारण मौसम चुनौतीपूर्ण है। हमें आज भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है, लेकिन फिर भी हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सीआईएसएफ, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), नागरिक प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों की संयुक्त टीमें बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। रेनकोट पहने बचाव दल कई स्थानों पर खासकर लंगर (सामुदायिक रसोई) स्थल के पास भारी बारिश के बावजूद काम कर रहे हैं।

See also  जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

सेना के इंजीनियरों ने रविवार को चशोती नाले पर एक बेली ब्रिज बनाया, जिससे गांव और मचैल माता मंदिर के बीच ज़रूरी संपर्क स्थापित हो गया है। सेना ने बचाव और राहत अभियान तेज करने के प्रयासों के तहत कुछ ऑल-टेरेन वाहन भी तैनात किए हैं। बचावकर्मियों ने पिछले दो दिनों में लगभग आधा दर्जन नियंत्रित विस्फोट करके खोज में बाधा डाल रहे विशालकाय पत्थरों को उड़ा दिया। बचावकर्मी एक दर्जन से ज़्यादा अर्थ-मूवर और अन्य भारी उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि एनडीआरएफ ने बचाव अभियान में तेज़ी लाने के लिए डॉग स्क्वॉड सहित अपने संसाधन जुटाए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 25 जुलाई से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलने वाली वार्षिक मचैल माता यात्रा सोमवार को लगातार छठे भी दिन स्थगित रही। लगभग 9,500 फीट ऊंचाई पर स्थित मंदिर तक 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर चशोती से शुरू होती है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.