धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के अपने होम लेग की शुरुआत पंजाब किंग्स ने जोरदार अंदाज़ में की। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में रविवार रात खेले गए मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेली और 48 गेंदों में 91 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के जड़े और 189.58 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की।…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक खिलौने का जहाज दिखाया जिस पर उन्होंने राफेल लिखा, साथ ही इस जहाज पर नींबू-मिर्ची भी लगाया।उन्होंने कहा, राफेल अपना काम कब करेगा यह देश की जनता जानना चाहती है। अजय राय की इस हरकत पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि सेना को पाकिस्तान से ज्यादा कांग्रेस की बुरी नजर से खतरा है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस व इंडी गठबंधन के नेता मुखौटा लगाकर कहते हैं कि वे भारत के साथ हैं,…
नवादा। नवादा के पूर्व पुलिस अधीक्षक तथा दरभंगा के आईजी रहे ललन मोहन प्रसाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जनता दलयू के राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। पूर्व आईजी लालनमोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि जनता दलयू के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र के माध्यम से उन्हें सूचित किया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल ने उम्मीदवारों की चयन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। राजनीतिक सलाहकार समिति पार्टी की उच्च स्तरीय समिति है ,जिसके सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनाव प्रचार के तरीकों तथा…
नालंदा-बिहारशरीफ। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास विहीन परिवारों के पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 15 मई तक बढ़ा दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग ने उन लोगों को एक और मौका दिया है जो अब तक योजना के लिए अपना नाम दर्ज नहीं करा सके हैं। इस दौरान पात्र लाभार्थी अपना पंजीकरण करा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।अब तक जिले में कुल 2 लाख 8 हजार 764 आवास विहीन परिवारों का पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें से 1 लाख 85 हजार 915 परिवारों का पंजीकरण आवास सहायकों द्वारा किया गया है जबकि 22 हजार 849…
पूर्वी चंपारण। जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में सिकरहना नदी के लालबेगिया पुल के समीप एक छात्रा का शव बरामद किया गया।शव मिलने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है।मृतका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी लालबाबू साह की 15 वर्षीय पुत्री नीति कुमारी है। परिजनके अनुसार मृतका एक दिन पूर्व घर से सुबह कोचिंग के लिए निकली थी,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी,तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की,इसी बीच सूचना मिली कि ललबेगिया नदी में एक लड़की का शव तैर रहा है,जिसके बाद मौके पर पहुंची सूचना पुलिस ने शव को निकाला तो उसकी…
अररिया। हरियाणा में रह रही बिहार की एक लड़की को ट्रेन में नशा सुंघाकर गायब कर दिया गया था। जिसे फारबिसगंज थाना पुलिस ने रेड लाइट एरिया से सकुशल बरामद किया।लड़की को जबरन अवैध देह व्यापार में ढकेला जा रहा था और उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।लेकिन देह व्यापार के चंगुल में जाने से पहले ही पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। संगठित मानव व्यापार के गिरोह के द्वारा इसे अंजाम दिया गया था।जिसका खुलासा अररिया की फारबिसगंज थाना पुलिस ने की और थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के बयान के आधार पर बारह नामजद सहित अन्य…
जमशेदपुर। जुगसलाई के 26 वर्षीय युवक सैफ अली की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने दावा किया है कि शव की पहचान किए बिना पुलिस ने उसका हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि सैफ मुस्लिम थे। इसके साथ ही परिवार ने इस मौत को हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सैफ अली 11 अप्रैल 2025 को अपने घर गोलघर स्कूल, जुगसलाई से अचानक लापता हो गए थे। घरवालों के मुताबिक, सैफ ने एक महिला पम्मी से शादी करने की बात कही थी, जिसका परिवार ने विरोध किया था।…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधबिला मोड़ के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक पल्सर बाइक से भोज कार्यक्रम से लौट रहे थे और तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान पोखरपी गांव निवासी गंगा लागुरी (16) और श्याम लागुरी (17) के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक, लालसिंह बंकिरा…
पलामू। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में रिटायर्ड डीएसपी, रेलवे कर्मी सहित चार के घरों में रविवार रात चोरी हो गई। करीब 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो जाने की जानकारी दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल तिवारी, रिटायर्ड डीएसपी रघुवीर तिवारी के अलावा ओंकार तिवारी व अमरेश तिवारी के घर एक एक करके चोरी हुई। अलमारी, पलंग को तोड़कर उसमें रखी संपत्ति गायब कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। घर के लोगों ने कमरे…
पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई निवासी 26 वर्षीय सैफ अली की मौत ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया है। लापता युवक का शव 24 अप्रैल को मिला, लेकिन पहचान नहीं होने के चलते पुलिस ने 29 अप्रैल को उसका हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि वह मुस्लिम युवक था। अब परिजन इसे हत्या बताते हुए पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जुगसलाई के गोलघर स्कूल निवासी सैफ अली 11 अप्रैल 2025 को घर से निकले थे। उन्होंने एक महिला पम्मी से शादी करने की बात कही थी, जिसका परिवार ने विरोध किया। इसके…
