Author: दिनरात खबर

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित की गई मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम) का सीमित विस्फोटक के साथ सफलतापूर्वक युद्ध अभ्यास परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योग जगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भारतीय नौसेना की जलपोत-रोधी युद्ध क्षमता को और अधिक मजबूत बनाएगी। उल्लेखनीय है कि मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम) को डीआरडीओ की नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) ने भारतीय नौसेना के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों पर मिले खेलने के अवसरों ने वैभव की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने विशेष रूप से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की क्रिकेट को लेकर संरचना, भूमिका और दूरगामी सोच को सराहते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर दिए गए मौके निर्णायक साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार रात 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए वैभव की खेल भावना और उनके प्रदर्शन की खुलकर तारीफ की। उन्होंने…

Read More

बॉलीवुड स्टार आमिर खान लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। आमिर वर्ष 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का आध्यात्मिक सीक्वल ‘सितारे जमीन पर’ लेकर आ रहे हैं जिसकी पहली झलक अब सामने आ गई है। फिल्म का पहला पोस्टर प्रशंसकों के लिए जारी कर दिया गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख भी सामने आ गयी है। फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का सोमवार को पहला आधिकारिक पोस्टर सोशल मीडिया के जरिए जारी किया गया है। इस पोस्टर में आमिर खान स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में…

Read More

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया और जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की बात कही। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर पुतिन और मोदी की बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने नई दिल्ली में नीट यूजी 2025 परीक्षा के दौरान फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह पहल नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सहयोग से की गई। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अनुसार परीक्षण सफल रहा। इस पहल ने यह भी दिखाया कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन बड़े पैमाने पर परीक्षाओं में एक सुरक्षित, स्केलेबल और छात्र अनुकूल समाधान हो सकता है। इससे भविष्य में परीक्षा प्रणाली में पहचान संबंधी धोखाधड़ी को रोकने में भी मदद मिल सकती है। इस परीक्षण का उद्देश्य उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार से महिला महा जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में करीब 1100 मामलों को सुलझाया जाएगा। महिला महा जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उद्घाटन के अवसर पर विजया रहाटकर ने महिला न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य वर्ष के अंत तक शिकायतों के समाधान में लंबित मामलों को समाप्त करना है। अगले 5 दिनों में एनसीडब्ल्यू प्रतिदिन 250-300 मामलों…

Read More

 मेंजबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (ट्रिपलआईटीडीएम) के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा द्वारा दूसरी लड़कियों के नहाते समय वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, वह ये न्यूड वीडियो बनाकर दिल्ली अपने दोस्त को भेजती थी। बीटेक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा पर आरोप है कि हॉस्टल में उसने अपनी सीनियर छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड्स को भेजे। वह दो साल से ऐसा कर रही थी। बाथमरूम में नहा रही एक सीनियर छात्रा ने उसे अपना वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया, जिसके…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक बार फिर से भष्ट्राचार के विरूद्ध तल्ख तेवर अख्तियार करते हुए भेलाही थानाध्यक्ष मो. शाहरुख को निलंबित किया है। दरअसल सीमाई क्षेत्र के भेलाही थाना में शाहरुख की पोस्टिंग़ की गई थी,जहां शराब सहित अन्य तस्करी पर लगाम लगाने का निर्देश दिया गया था। इस बीच एसएचओ शाहरुख के खिलाफ शराब माफिया से गठजोड़ और अवैध वसूली की शिकायत मिलने लगी थी। इसको लेकर एसपी ने डीएसपी प्रशिक्षु शिप्रा राजपूत को जांच का जिम्मा दिया था। लिहाजा डीएसपी की जांच में कई गंभीर आरोपों की जांच की गई, जिसमें कुछ सही…

Read More

अररिया । फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआई राजीव रंजन मल्ल मौत मामले को लेकर फुलकाहा थाना पुलिस ने फरार चल रहे ग्यारह आरोपितों के घर सोमवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की का इश्तेहार चस्पाया।ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस आरोपितों के घर पहुंची और ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चिपकाकर 21 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर देने का निर्देश दिया गया है। 21 दिनों के बाद आत्मसर्पण नहीं करने की स्थिति आरोपितों के घरों की पुलिस के द्वारा कुर्की जब्ती की जायेगी। एएसआई राजीव रंजन मल्ल मौत मामले में 18 प्राथमिकी अभियुक्तों में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक…

Read More

पूर्वी चंपारण। श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोतिहारी सदर के नेतृत्व में मोतिहारी सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया। जाँच के क्रम में मोतिहारी सदर प्रखंड के कुल-01 प्रतिष्ठान न्यू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग से 01 बाल श्रमिक को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। इस दौरान श्रम अधीक्षक रमाकांत ने कहा कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज…

Read More