Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

ट्रेन में नशा सुंघाकर गायब लड़की रेड लाइट एरिया से बरामद, जानिए देह व्यापार का कनेक्शन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अररिया। हरियाणा में रह रही बिहार की एक लड़की को ट्रेन में नशा सुंघाकर गायब कर दिया गया था। जिसे फारबिसगंज थाना पुलिस ने रेड लाइट एरिया से सकुशल बरामद किया।लड़की को जबरन अवैध देह व्यापार में ढकेला जा रहा था और उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।लेकिन देह व्यापार के चंगुल में जाने से पहले ही पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।

संगठित मानव व्यापार के गिरोह के द्वारा इसे अंजाम दिया गया था।जिसका खुलासा अररिया की फारबिसगंज थाना पुलिस ने की और थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के बयान के आधार पर बारह नामजद सहित अन्य अज्ञात के गिरोह के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। गिरोह के सदस्यों द्वारा लड़की को किशनगंज,सहरसा,सुपौल सहित कई जिलों में जगह जगह बदलकर रखा गया था।इसी क्रम में संगठित अवैध देह व्यापार के गिरोह के सदस्यों ने लड़की को फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में लाकर छिपाया।जिसकी जानकारी अररिया एसपी को मिली।जिसके बाद एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी बबीता,आदित्य किरण,राजनंदिनी सिन्हा,प्रीति कुमारी,अमित राज,आकाश कुमार के साथ सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया।छापेमारी दल ने रविवार शाम त्वरित कार्रवाई करते हुए फारबिसगंज रेफरल रोड रामपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या तीन से हरियाणा से गायब लड़की को बरामद किया।पुलिस ने लड़की की बरामदगी के बाद उसका मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में बयान करवाया।

मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने गिरोह के सदस्यों को चिन्हित करते हुए अपने बयान पर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 218/25 धारा 111,98,99,70(1),115(2),109,124(1),3(5) बीएनएस एवं आईटीपीए एक्ट 3,4,5,6 के तहत दर्ज करवाया है।जिसमें उन्होंने फारबिसगंज के दस और किशनगंज जिला के दो लोगों सहित अन्य को अवैध देह व्यापार धंधा के लिए संगठित गिरोह चलाने का जिक्र किया है।

See also  नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान! प्रवासी बिहारियों के लिए सरकार पर्व-त्योहार पर चलायेगी 299 बसें

थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में फारबिसगंज रेफरल रोड,रामपुर उत्तर,वार्ड संख्या तीन के मो.फ़ुचका पिता मो.आबरू,जमीला खातून पति मो.जब्बार,मो.इस्लाम पिता ताजूउद्दीन,मेहनाज खातून पति किशन खलिफा,मो.आरजू पिता किशन खलिफा,बेगम बानू पति युनुस,मो कालू पिता ताजूउद्दीन,मो.सलाम उर्फ फ़ुदवा पिता ताजूउद्दीन,मो.अब्बास पिता नामालूम,मो.जब्बार पिता धोतर खलिफा और किशनगंज नगर थाना क्षेत्र के खगड़ा के मो. बासो उर्फ वाहिद खलिफा पिता नामालूम और अंजू पति नामालूम सहित अन्य अज्ञात महिला पुरुष को आरोपित किया गया है। आरोपितों के द्वारा अवैध देह व्यापार के लिए संगठित गिरोह संचालित करने की बात कही गई है।

फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अवैध देह व्यापार को लेकर बड़ा गिरोह संचालित है।जिसके तार कई जिलों और राज्यों से जुड़ा है।गिरोह के सदस्यों के द्वारा लड़कियों का अपहरण,बहला फुसलाकर, नशीली पदार्थ का सेवन करवाकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दिया जाता है।इतना ही नहीं गिरोह के सदस्य लड़कियों के द्वारा देह व्यापार के धंधे से मना करने पर जान मारने का प्रयास से लेकर शरीर एवं चेहरा पर केमिकल फेंककर जबरन अवैध देह व्यापार का धंधा करने को मजबूर किया जाता है।

देह व्यापार में ढकेली गई लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाकर ग्राहकों से मोटी रकम वसूली की जाती और और पैसा कमाया जाता है।थानाध्यक्ष ने लड़की की बरामदगी के बाद मिली जानकारी के अनुसार,गिरोह के सदस्यों के पास और भी कई लड़कियां अलग अलग स्थानों पर कब्जे में है।जिनकी बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी करने की बात कही।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.