Author: दिनरात खबर

पलामू : पलामू जिले के हैदरनगर थाना के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित मुखर्जी पुल के समीप सोमवार को सड़क पर गिरे हुए 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र जिंदा जल गए। उनकी मोटरसाइकिल भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उनके घर सोमवार को बरात आने वाली थी। बारात के लिए ही डीजल लेने के लिए निकले थे। घटना के बाद से शादी की खुशियां माता में बदल गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हैदरनगर-जपला मुख्य पथ को जाम कर दिया है। पिता पुत्र की पहचान सिमरसोत गांव निवासी 45 वर्षीय…

Read More

साहिबगंज: जिले के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के सामने रविवार की रात दो बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। इससे दुकानदार संजीव कुमार साह की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के समय दुकानदार अपने मकान के नीचे स्थित जीएस इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में बैठे थे। कुछ देर पहले ही वह अपनी बेटी के लिए पास के मेडिकल से दवा लेकर लौटे थे। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दुकानदार अपने काउंटर में बैठकर ग्राहक को सामान दिखा रहे थे। इसी…

Read More

जमशेदपुर। आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक पशु शिकार पर्व सेंदरा, दलमा के जंगलों में सोमवार को मनाया जा रहा है। लेकिन इस बार वन विभाग की सख्त निगरानी और व्यापक जनजागरूकता अभियान के चलते शिकार की घटनाएं लगभग ना के बराबर हैं। हालांकि शाम तक असल स्थित का पता लग पाएगा कि वन क्षेत्र में कितने वनप्राणियों का शिकार हुआ है।एक ओर सेंदरा वीर रविवार शाम से ही पारंपरिक तैयारी के साथ दलमा की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वन विभाग ने शिकार रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। वन विभाग ने दलमा की तलहटी से लेकर…

Read More

रांची। झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 19 जिलों में तेज आंधी, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। हालांकि कुछ जिले जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा इस चेतावनी के दायरे से बाहर हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई के बाद से…

Read More

काठमांडू। भारत के पडोसी देश में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई है, जब देश की पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट हैक कर ली गई। हैकरों ने वेबसाइट में मौजूद करीब 20 लाख नागरिकों का संवेदनशील डेटा चुरा लिया है। इस डेटा में एफआईआर, ट्रैकिंग जानकारी, नागरिकता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट डिटेल्स, व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारियां और पुलिस अधिकारियों की सूचनाएं शामिल हैं। नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता डीआईजी दिनेश आचार्य ने पुष्टि की कि यह साइबर हमला ‘केएजेडयू’ नामक हैकर समूह द्वारा किया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हैकरों ने चुराया गया डेटा डार्क…

Read More

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित चर्चित पॉप स्टार लेडी गागा के ऐतिहासिक मुफ्त कॉन्सर्ट में शनिवार को विस्फोट की साजिश को ब्राजील की पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस आयोजन में अनुमानित 25 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे, जिससे यह ब्राजील के इतिहास के सबसे बड़े लाइव कार्यक्रमों में एक बन गया। पुलिस के अनुसार, दो संदिग्ध व्यक्तियों को कॉन्सर्ट शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद बताया कि दोनों का संबंध एक ऐसे चरमपंथी ऑनलाइन समूह से है जो LGBTQ+ समुदाय…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रायगढ़ जिले के खोपोली इलाके से एक ऐसे नक्सली को गिरफ्तार किया है जो बीते 13 वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार नक्सली की पहचान प्रशांत जलिंदर कांबले (44) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे के ताड़ीवाला रोड इलाके का निवासी है। एटीएस के अनुसार, प्रशांत कांबले तकनीकी विशेषज्ञ है और उसे उसके जानकार लोग ‘लैपटॉप’ के नाम से भी जानते हैं। कांबले पर 2011 में दर्ज एक नक्सली गतिविधि से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में…

Read More

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में आगामी 8 मई तक मौसम में भारी बदलाव की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। विशेष रूप से ओडिशा में आज का दिन भारी बताया गया है। मौसम विज्ञानी डॉ. संजीव द्विवेदी ने जानकारी दी कि ओडिशा के मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक और गजपति जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। इस चेतावनी के तहत संबंधित जिलों को पहले…

Read More

कानपुर। शहर के चमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर इलाके में रविवार की रात भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई जब पांच मंजिला इमारत के निचले तल पर स्थित जूते-चप्पल के कारखाने में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच कारखाने में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जो देखते ही देखते ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि तीसरी और…

Read More

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का खुलासा किया है। यह अभियान सुरनकोट गांव में चलाया गया, जिसमें सेना की रोमियो फोर्स और पुंछ पुलिस ने मिलकर हिस्सा लिया। इस ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त सामान में पांच इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), रेडियो सेट, तार, दूरबीन और कंबल शामिल हैं। अधिकारियों ने इस कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। बरामद सामग्री यह संकेत देती है कि…

Read More