Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

पहचान से पहले मुस्लिम युवक का हिन्दू रीति से अंतिम संस्कार, लापरवाही के आरोप

पहचान से पहले अंतिम संस्कार, सैफ अली की मौत ने लिया नया मोड़, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जुगसलाई के 26 वर्षीय युवक सैफ अली की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने दावा किया है कि शव की पहचान किए बिना पुलिस ने उसका हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि सैफ मुस्लिम थे। इसके साथ ही परिवार ने इस मौत को हत्या बताते हुए जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सैफ अली 11 अप्रैल 2025 को अपने घर गोलघर स्कूल, जुगसलाई से अचानक लापता हो गए थे। घरवालों के मुताबिक, सैफ ने एक महिला पम्मी से शादी करने की बात कही थी, जिसका परिवार ने विरोध किया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। परिजन कई बार जुगसलाई थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

इसी बीच 24 अप्रैल को बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के एक खाली क्वार्टर (टी/105/1/12) में एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने 29 अप्रैल को अखबारों में सूचना देने के बाद पार्वती बर्निंग घाट में हिन्दू रीति से अंतिम संस्कार कर दिया।

3 मई को सैफ की बहन शब्बो को मामले की जानकारी मिली। उन्होंने थाने जाकर शव की तस्वीर देखी और पुष्टि की कि वह सैफ का ही शव था। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म जाने बिना अंतिम संस्कार कर देना गलत है।

परिवार का दावा है कि सैफ की मौत करंट लगने से नहीं बल्कि साजिशन हत्या के तहत हुई है। उनका यह भी कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट ली होती और गंभीरता दिखाई होती तो सैफ को बचाया जा सकता था।

See also  डिमना लेक में डूबे छात्र प्रतीक रजक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने मामले में कहा कि शव काफी खराब स्थिति में था, जिससे पहचान मुश्किल थी। परिजनों की ओर से अब जो शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पुलिसिया की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.