Author: दिनरात खबर

पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा प्रधानटोला में जलापूर्ति योजना के तहत चल रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य में बड़ी चूक सामने आई है। सोमवार को खुदाई के दौरान सुरक्षा उपायों के अभाव में दो युवक गड्ढे में गिर पड़े। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के दौरान दोनों युवक मौके के पास से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मिट्टी काफी दलदली हो चुकी थी, जिससे फिसलकर दोनों गहरे गड्ढे में जा गिरे। मृतक की पहचान कृष्णा (24) के रूप…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चेन छिनतई करने वाले अपराधियों का पोस्टर जारी किया है। पुलिस ने शहर के सभी चौक-चौराहों में पोस्टर लगाये हैं, जिनमें अपराधियों का धुंधला चेहरा और बाइक का नंबर दिया गया है, जो कि सीसीटीवी कैमरे की सहायता से निकाले गये हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि ये चेन स्नेचर हैं। इन अपराधियों के संबंध में सूचना देने वालों का नाम और पता गुप्त रखा जायेगा। इनके बारे में कोई भी सूचना देने के लिए आप पोस्टर में दिये गये पुलिस अधिकारियों के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जारी…

Read More

बोकारो। बोकारो में लगातार हत्या की घटना घटित हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को एक बार फिर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने पहले चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या की। उसके बाद शव को हाईवे किनारे फेंक दिया। शव की पहचान हरला थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी धनंजय कुमार के रूप में की गई है, जो ऑटो चालक था और ससुराल में रहकर अपना भरण-पोषण करता था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धनंजय को चाकू मारकर हत्या की गई और उसके बाद शव को सुनसान स्थान…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को धनबाद से सांसद ढुल्लू महतो की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने का आग्रह करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। प्रार्थी सोमनाथ चटर्जी की याचिका पर न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ सुनवाई कर रही थी, लेकिन मामले में पेश सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता प्रशांत भूषण की ओर से समय की मांग की गई। उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सोमनाथ चटर्जी की ओर से दायर याचिका में प्रतिवादी…

Read More

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मामूली उतार-चढ़ाव भी हुआ। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर 5.09 प्रतिशत…

Read More

नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 2024 के नीमराना होटल फायरिंग केस में शनिवार को राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह मामला कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला से जुड़ा हुआ है। एनआईए के अनुसार जांच जारी है। एनआईए का लक्ष्य देश में सक्रिय आतंकी और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करना है। पिछले साल 8 सितम्बर को होटल हाई-वे किंग पर हुए हमले में 35 गोलियां चलाई गई थीं। यह हमला लोगों को डराने और धमकाने के मकसद से किया गया था। जांच में सामने आया कि हमलावर बंबीहा गैंग के सदस्य…

Read More

रांची: एयरटेल बिज़नेस ने आज ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ (बीएनडी) सेवा के लॉन्च की घोषणा की है। यह सेवा उद्योग में अपनी तरह की पहली, नई तकनीक पर आधारित सुविधा है, जिसका उद्देश्य कंपनियों और उपभोक्ताओं के बीच होने वाले संवाद को अधिक विश्वसनीय और प्रभावी बनाना है। इस सेवा के ज़रिए कंपनियां, अपनी आउटगोइंग कॉल्स के दौरान ग्राहकों के मोबाइल स्क्रीन पर अपना ब्रांड नाम प्रदर्शित कर सकेंगी, जिससे ग्राहकों को भरोसेमंद बिज़नेस कॉल्स और स्पैम कॉल्स के बीच आसानी से अंतर करने में मदद मिलेगी। एयरटेल ने अपने ग्राहकों को स्पैम कॉल्स से राहत दिलाने के लिए भारत…

Read More

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया गया है कि मंदिर परिसर स्थित फैसिलिटी सेंटर के ऊपर रखे जनरेटर में आग लग गयी, जिससे यह हादसा हुआ। लेेकिन श्रद्धालुओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर समय पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी हैं। आग बुझाने पर लगी हुई हैं। इस संबंध में मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर परिसर में शंख द्वार के ऊपर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैटरियां रखी हैं जिसमें…

Read More

मुंबई। दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान इस समय एक वीडियो के कारण चर्चा में हैं। बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है। बाबिल का ये वीडियो देख फैंस चिंतित हो गए। बाबिल ने वीडियो शेयर कर कहा कि बॉलीवुड एक झूठ है। उन्होंने अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर और अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों का भी नाम लिया और बॉलीवुड पर अश्लील होने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया और बाद में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया। वीडियो को…

Read More

मियामी। ऑस्कर पियास्त्री ने रविवार को मियामी ग्रां प्री जीतकर न केवल अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की, बल्कि मैकलॉरेन टीम को भी एक और यादगार वन-टू फिनिश दिलाया। चौथे स्थान से रेस शुरू करने वाले ऑस्ट्रेलियाई ड्राइवर ने शानदार तरीके से आगे बढ़ते हुए जीत दर्ज की और अब वह चैंपियनशिप में टीममेट लैंडो नॉरिस से 16 अंकों से आगे हैं। दो साल पहले मियामी में सबसे धीमी टीम कही जाने वाली मैकलॉरेन ने अब वही रेस 35 सेकंड से ज्यादा के अंतर से जीत ली। पियास्त्री ने जीत के बाद कहा, “यह अविश्वसनीय है कि हम वहीं हैं…

Read More