Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

नीमराना होटल फायरिंग केस में एनआईए की राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में छापेमारी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 2024 के नीमराना होटल फायरिंग केस में शनिवार को राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह मामला कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला से जुड़ा हुआ है। एनआईए के अनुसार जांच जारी है। एनआईए का लक्ष्य देश में सक्रिय आतंकी और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करना है।

पिछले साल 8 सितम्बर को होटल हाई-वे किंग पर हुए हमले में 35 गोलियां चलाई गई थीं। यह हमला लोगों को डराने और धमकाने के मकसद से किया गया था। जांच में सामने आया कि हमलावर बंबीहा गैंग के सदस्य थे। यह गैंग अर्श डल्ला के आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा है। आरोपियों ने प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल किया था और होटल के मालिक व मैनेजर से फिरौती मांगी थी। मैनेजर को पहले भी अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे फोन आ चुके थे।

दिसंबर 2024 में केस एनआईए को सौंपा गया था। छापेमारी के दौरान टीम ने कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की हैं। ये आरोपी हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल थे और अर्श डल्ला व उसके साथी दिनेश गांधी के इशारे पर काम कर रहे थे। जांच में पता चला है कि डल्ला के सहयोगी आतंकी संगठनों के लिए फंड जुटाने के मकसद से फिरौती और हिंसा का सहारा लेते हैं। वे व्यापारियों और अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाते हैं। साथ ही उन्हें धमका कर मोटी रकम वसूलते हैं।

See also  पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छह ISI आतंकियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की गाेली से एक घायल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.