Author: दिनरात खबर

रांची। रांची के बडगांई, हनुमान क्लब के उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने अपने माता-पिता की स्मृति में सोमवार को 13 जोडियों का सामूहिक विवाह कराया। श्री पंचदेव मंदिर बड़ागांई के परिसर में जिन जोडों ने साथ रहने का वादा लिया उनमें प्रभात माली – रानी मुंडा, अमित लिंडा – निकिता कीरो, मुकेश करमाली – पूजा कुमारी, विशाल लोहारा- सिमरन कुजूर, प्रमेन्द्र तुरी- गुड़िया कुमारी, रितिका नायक-स्वाति कुमारी, सुरेंद्र उरांव-मुनिता कुमारी, पवन राम-संध्या कुमारी, सोनू कच्छप-रानी उरांव, छोटू उरांव-सुमन उरांव, अमित उरांव-पूनम बिन्हा, संदीप उरांव-प्रियंका उरांव, अनुज मुंडा -ममता कुमारी का नाम शामिल है। जेवर और घरेलू सामग्री देकर हुई विदाई…

Read More

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना नवगछिया के बाजार में बीते रात व्यवसायी विनय गुप्ता के हत्या के विरोध में सोमवार को नवगछिया के बाजार बंद रहे। व्यवसायियों ने हत्या के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। नवगछिया के हड़िया पट्टी स्थित किराना दुकानदार विनय गुप्ता को अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी। उस समय पूरा बाजार धीरे-धीरे सिमट रहा था। विनय गुप्ता अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक अज्ञात युवक जिसने अपने चेहरे को रूमाल से ढक रखा था, दुकान में दाखिल हुआ और…

Read More

पूर्णिया। पूर्णिया के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिले में चल रहे आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मानकों के अनुरूप कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटिया कार्य पाए जाने पर संबंधित अभियंता, संवेदक और पदाधिकारी पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कार्यों के नियमित स्थलीय निरीक्षण, त्रुटियों के तत्काल निराकरण और निर्माण से पहले व बाद की निगरानी के निर्देश दिए। श्रीनगर-जलालगढ़ सड़क निर्माण और नगर निगम क्षेत्र…

Read More

रांची। मालगुजारी रसीद में रकबा सुधार के लिए आवेदक को बार-बार अंचल कार्यालय के चक्कर लगवाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कर्मचारी को शोकॉज करने का आदेश दिया है। उपायुक्त ने यह निर्देश सोमवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में दिया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि आम जनता को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर लगवाने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में भूतपूर्व सैनिक शिवनंदन झा ने जनता दरबार में शिकायत की थी। उपायुक्त जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये लोगों की शिकायतों को बारी-बारी से सुनते हुए…

Read More

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रांची स्थित जिला खनन कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर को दो हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित कम्प्यूटर ऑपरेटर बिन्देश तिर्की को उसके कार्यालय से पकड़ा गया है। ट्रैक्टर छोड़ने के लिए फाइन के साथ कर्मचारी अब्दुल हाफिज ने 42 हजार रिश्वत मांगा था। इसके बाद अश्वन तिर्की ने रांची एसीबी में लिखित शिकायत किया था। जिसमे बताया गया कि ट्रैक्टर (जेएच 01एफ 8096) मेरा ड्राईवर सोमरा मुण्डा सरकारी कार्य के लिए तिलमीसेरेन घाटी से बालू लादकर जोन्हा ले जा रहा था। इसी क्रम मे राहे अंचल अधिकारी ने ट्रैक्टर पकड़कर सिल्ली थाना…

Read More

रांची। जमशेदपुर की हालिया घटना से मर्माहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यदि रिम्स या किसी भी अस्पताल में किसी मरीज की मौत सुरक्षा कारणों से होती है, तो उसकी पूरी जवाबदेही मेरी होगी। राज्य के हर अस्पताल को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाएगा। डॉ. अंसारी ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी सदर अस्पताल, रिम्स और मेडिकल कॉलेज तीन दिन के भीतर अपने भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट सौंपें। कौन-से भवन मरम्मत योग्य हैं, कौन-से जर्जर हैं या ध्वस्त किए जाने चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी दी जाए। रिपोर्ट मिलते ही…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में अयोजित संविधान बचाओ रैली का आयोजन छह मई को होगा। रैली धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में होगी। रैली को लेकर पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरीय नेता शामिल होंगे। इसके अलावा रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी बेनुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरीय नेता शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को बताया कि रैली में शामिल होने के लिए पार्टी…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय डालटनगंज के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड जीएलए कॉलेज के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में युवती रिद्धि कुमारी (21)की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन रानी कुमारी जख्मी हो गयी। दोनों स्कूटी से थे। उनकी स्कूटी में सामने से ऑटो ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार तरहसी थाना क्षेत्र के पसहर गांव के रंजीत कुमार की पुत्री रिद्धि कुमारी मेदिनीनगर शहर के जनकपुरी में अपनी बहन के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। सोमवार दोपहर वह स्कूटी पर सवार होकर अपनी बड़ी बहन को स्कूल से लाने गई थी। इसी बीच रास्ते में…

Read More

रांची। बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशन और एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जेल पार्क रांची में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई छात्र छात्राओं ने हिस्सा लेकर प्रस्तुति दी। एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के कलाकारों ने सामाजिक सरोकार के तहत झारखंड में युवाओं में बढ़ रहे नशा और इसके नुकसान को लेकर नुक्कड़ नाटक नशे को करें ना और जिंदगी को करें हां पेश किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं को नशा न करने और इसके दुष्प्रभाव को कलाकारों ने कहानी के तौर पर प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनिया…

Read More

बेंगलुरू: कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या में विदेशी संलिप्तता होने के बारे में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जांच पूरी होने के बाद ही कुछ भी बोलना उचित होगा। बेंगलुरु में विदेशी संलिप्तता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “ये सब जांच से पता चलेगा। हर कोई बयान दे रहा है। जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी। सुपारी किसने दी और कितनी दी, ये सब जांच के बाद पता चलेगा। हम अटकलें नहीं लगा सकते और…

Read More