Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

एएसआई राजीव रंजन मौत मामले में फरार चल रहे 11 आरोपितों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अररिया । फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआई राजीव रंजन मल्ल मौत मामले को लेकर फुलकाहा थाना पुलिस ने फरार चल रहे ग्यारह आरोपितों के घर सोमवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की का इश्तेहार चस्पाया।ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस आरोपितों के घर पहुंची और ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चिपकाकर 21 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर देने का निर्देश दिया गया है। 21 दिनों के बाद आत्मसर्पण नहीं करने की स्थिति आरोपितों के घरों की पुलिस के द्वारा कुर्की जब्ती की जायेगी।

एएसआई राजीव रंजन मल्ल मौत मामले में 18 प्राथमिकी अभियुक्तों में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है,जबकि मामले में ग्यारह अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

घटना के बाद एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित एसआईटी टीम ने फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या एक निवासी ललित कुमार यादव, सुपौल जिला के भीमपुर वार्ड संख्या दो निवासी प्रभु कुमार यादव, नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा चंदा निवासी प्रमोद कुमार यादव, फुलकाहा मिर्जापुर निवासी शंभू यादव, नरपतगंज खैरा चंदा निवासी कुंदन यादव, ललन कुमार यादव एवं गांजा तस्करी के मुख्य आरोपित समेत सात आरोपितों के गिरफ्तार किया था, जबकि जयदेव कुमार यादव, ओमप्रकाश कुमार यादव, पंकज कुमार यादव, गुड्डू कुमार, मिथुन कुमार, गुड्डू कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, रूपेश कुमार, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, गौरव कुमार फरार चल रहे हैं।

फुलकाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर चौक पर पिछले 12 मार्च की रात गांजा तस्कर अनमोल यादव को पकड़ने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की करते हुए पुलिस गिरफ्त से अनमोल यादव को छुड़ा लिया था। धक्कामुक्की और मारपीट में एएसआई राजीव रंजन मल्ल गिर गए थे,जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंजनी कुमार ने फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा की अगुवाई में एक एसआईटी का गठन किया था।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां छह प्राथमिकी अभियुक्तों की तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं एक सप्ताह के बाद मुख्य आरोपित गांजा तस्कर अनमोल यादव को भी जोगबनी थाना क्षेत्र के बघुआ में गांजा और आर्म्स के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी।जबकि मामले की ग्यारह आरोपित दो माह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

See also  बिहार के नवादा में 36 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद

फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि फुलकाहा थाना में सभी फरार आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है।21 दिनों के भीतर आत्मसर्पण नहीं करने पर फरार आरोपितो के घर की कुर्की जब्ती की जायेगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.