चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर जिला के जंगलों से आरपीजी, आईईडी तथा हैंडग्रेनेड समेत काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज जानकारी दी कि पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई द्वारा पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की तैयारी के चलते यह हथियार जंगलों में छुपाए गए थे। इन्हें अपने स्लीपर सेल के जरिए इस्तेमाल करने की योजना से इनकार नहीं किया जा सकता। पंजाब पुलिस पहले ही अमृतसर व बठिंडा में तीन व्यक्तियों को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ चुकी है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि…
Author: दिनरात खबर
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चयन के लिए यहां हलचल बढ़ गई है। नए पोप के चयन की प्रक्रिया कल शुरू होगी। इस कान्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए 132 कार्डिनल इलेक्टर्स सहित 170 कार्डिनल्स पहुंच चुके हैं। दुनियाभर के 140 करोड़ कैथोलिक के नए पोप का चुनाव भौगोलिक विविधता के लिहाज से इस बार ऐतिहासिक होगा। वेटिकन न्यूज के अनुसार, नए पोप के चुनाव के लिए बुधवार से कान्क्लेव शुरू होगी। हालांकि ऐसा कोई बाध्यता नहीं है कि कार्डिनल राष्ट्रीयता अथवा क्षेत्र के लिहाज से मतदान करें, लेकिन भौगोलिक लिहाज से उनके दृष्टिकोण को समझने से उनकी…
ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के स्वागत के लिए आज सुबह राजधानी ढाका में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लिवर सिरोसिस, दिल की बीमारी और किडनी की समस्या से ग्रसित खालिदा जिया लंदन से इलाज करवा कर विशेष एयर एंबुलेंस से स्वदेश लौट रही हैं। इसने कल रात हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी। दोहा में रुकने के बाद इसके आज दोपहर से पहले हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, खालिदा जिया को यह विशेष एयर एंबुलेंस कतर के शाही खानदान ने उपलब्ध…
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो मक्का लदी ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन अन्य युवकों के रूप में हुई है। ये सभी बाराती रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव से पूर्णिया जिले के कोसकीपुर विपिन सिंह के घर जा रही थी। हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घायलों…
श्रीनगर/नई दिल्ली। पहलगाम पर आतंकवादियों से हमला करवा कर 26 पर्यटकों की मौत का जिम्मेदार पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हरकत करने से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान की फौज ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। तनाव की गंभीरता के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देश के 244 में जिलों में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास कराने का फैसला लिया है। भारतीय शीर्ष सैन्य अफसर के अनुसार, पांच और छह मई की रात पाकिस्तान की सेना ने फिर संघर्ष विराम तोड़ा। पहलगाम हमले के बाद लगातार 12वें दिन जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के झिमरी गांव में एक समुदाय की नाबालिग लड़की को एक विशेष समुदाय के युवक की ओर से भगाकर ले जाने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव है। इसे लेकर सोमवार को जमशेदपुर के भाजपा सांसद सांसद विद्युत वरण महतो गांव पहुंचे। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला और नाबालिग बच्चियों पर प्राथमिकी दर्ज ग्रामीणों का आरोप है कि नाबालिग को युवक ने बहला-फुसलाकर भगाया और शादी कर ली। मामला सामने आने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और युवक…
नई दिल्ली। भारत ने कनाडा में हुई खालिस्तानी समर्थक रैली को लेकर वहां की सरकार से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसमें कथित तौर पर 8 लाख हिंदुओं को कनाडा से भारत भेजने की मांग की गई थी। सूत्रों के अनुसार, “हमने नई दिल्ली में कनाडा के उच्चायोग को कड़े शब्दों में अपनी चिंताएं बताई हैं। यह टोरंटो में आयोजित परेड के बारे में है, जहां हमारे नेतृत्व और कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों के खिलाफ अस्वीकार्य चित्रणि और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया। हम एक बार फिर नफरत, चरमपंथ और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले भारत…
बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की मदद के जरिए बीकानेर जिले के ग्राम पेमासर के युवा कृषक शिवकरण कूकणा ने खजूर बागीचा स्थापना कर आमदनी दुगुनी की। शिवकरण कुछ वर्ष पूर्व तक परंपरागत कृषि ग्वार, बाजरा, मोठ, मूंगफली, सरसों व चना की खेती करते थे। युवा कृषक शिवकरण कूकणा उद्यानिकी नवाचार के चलते कृषि में कुछ नया अपनाना चाहते थे। उन्होंने कृषि उद्यान विभाग में संपर्क कर, सलाह ली। कृषि उद्यान विभाग ने पेमासर क्षेत्र में घटते जलस्तर व उपलब्ध पानी की गुणवत्ता विश्लेषण के पश्चात युवा कृषक को खजूर का बगीचा स्थापना की सलाह दी।…
प्रियंका सौरभ सोशल मीडिया के युग में भलाई और करुणा अब मौन संवेदनाएं नहीं रहीं। वे कैमरे के फ्रेम में कैद होती जा रही हैं। आज अधिकांश मदद ‘लाइक्स’ और ‘फॉलोवर्स’ के लिए की जाती है, न कि सच्ची इंसानियत के लिए। सहायता अब एक ‘कंटेंट’ बन चुकी है और जरूरतमंद की गरिमा अकसर इस प्रदर्शन की भेंट चढ़ जाती है। इसलिए यूजर्स को अब आत्मपरीक्षण जरूर करना चाहिए कि क्या हम वाकई मदद कर रहे हैं या बस सोशल मीडिया पर नेकी की तस्वीर गढ़ रहे हैं? आज का युग ‘डिजिटल करुणा’ का युग बन चुका है, जहां इंसानियत,…
ग्रेटर नोएडा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और रोमांचक खबर है। जल्दी ही क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम ग्रेटर नोएडा में एक नये लीग इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैम्पियनशिप (आईएलसी) में खेलते नजर आएंगे। इस लीग की शुरुआत 27 मई से होगी, और फाइनल मुकाबला 05 जून को खेला जाएगा। इस दौरान होने वाले सभी 18 मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ‘भारतीय वॉरियर्स’ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही…
