Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

सामूहिक विवाह में 13 जोड़ियों ने लिया सात जन्मों तक साथ रहने का वादा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। रांची के बडगांई, हनुमान क्लब के उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने अपने माता-पिता की स्मृति में सोमवार को 13 जोडियों का सामूहिक विवाह कराया। श्री पंचदेव मंदिर बड़ागांई के परिसर में जिन जोडों ने साथ रहने का वादा लिया उनमें प्रभात माली – रानी मुंडा, अमित लिंडा – निकिता कीरो, मुकेश करमाली – पूजा कुमारी, विशाल लोहारा- सिमरन कुजूर, प्रमेन्द्र तुरी- गुड़िया कुमारी, रितिका नायक-स्वाति कुमारी, सुरेंद्र उरांव-मुनिता कुमारी, पवन राम-संध्या कुमारी, सोनू कच्छप-रानी उरांव, छोटू उरांव-सुमन उरांव, अमित उरांव-पूनम बिन्हा, संदीप उरांव-प्रियंका उरांव, अनुज मुंडा -ममता कुमारी का नाम शामिल है।

जेवर और घरेलू सामग्री देकर हुई विदाई

मौके पर सभी वर-वधु पक्ष मंदिर प्रांगण से निकलकर ग्राम भ्रमण करते हुए बड़ागांई चौक होते हुए पुन: मंदिर पहुंचे और एक- दूसरे को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। बाद में सिंदूर दान कर सभी वर-वधुओं की जोडी ने सात जन्मों तक साथ-साथ रहने का वचन लिया। इसके बाद आवश्यक घरेलू सामग्री और जेवर देकर तथा भोजन कराकर विदाई दी गई।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के झारखंड बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने अशोक कुमार साहू के आभार प्रकट किया। उन्होंने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए देते हुए कहा कि वैवाहिक कार्यक्रम हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जो सिर्फ दो आत्माओं को ही नहीं अपितु दो परिवार को जोड़ता है।

वहीं आयोजक अशोक साहू ने कहा आर्थिक रूप से तंगी और गरीब परिवार जो विवाह करने में असमर्थ होते हैं वे विवश होकर अविवाहित ही साथ रहने को विवश हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा आयोजन है।

See also  झारखंड के नौ जिलों में 10 से लू चलने की चेतावनी

कार्यक्रम में रमेश तिर्की, बालसाय महतो, डॉ जीवाधन प्रसाद, राजकुमार साहू, रणधीर सिंह, फागु साहु सहित वर-वधुओं के परिवार के साथ-साथ कई गणमान्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.