Author: दिनरात खबर

वेटिकन सिटी। वेटिकन ने आज अपना नया पोप कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को चुन लिया। कैथोलिक प्रमुख के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले रॉबर्ट प्रीवोस्ट पहले अमेरिकी कार्डिनल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सम्मान बताया है। दिवंगत पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के रूप में उनका चुनाव मतदान के जरिये किया गया। उन्हें पोप लियो के नाम से जाना जाएगा। सीएनएन की खबर के अनुसार, सेंट पीटर बेसिलिका की बालकनी से पोप के रूप में अपनी पहली टिप्पणी में उन्होंने शांति का आह्वान किया और दिवंगत पोप फ्रांसिस को जनसमूह के सामने…

Read More

क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस हमले से दोनों के बीच के सैन्य टकराव पर सारी दुनिया की नजर है। इस बीच पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान प्रांत में स्वतंत्रता की गूंज उठने से दहशतगर्द मुल्क के हाथों से तोते उड़ते नजर आ रहे हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा पाकिस्तान का नौवां सबसे बड़ा शहर है। लेखक मीर यार बलोच की आजादी की घोषणा से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के प्रतिष्ठित लेखक मीर यार बलोच ने एक्स पोस्ट में बलूचिस्तान…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज सुबह श्रीनगर से जम्मू पहुंचे। वो पाकिस्तान के विफल किए ड्रोन हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेंगे। भारत ने रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को विफल कर दिया। व्यापक सैन्य संघर्ष की आशंका के बीच दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। यहां पहुंचने से पहले अब्दुल्ला ने एक्स पोस्ट में कहा कि कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों पर किए गए असफल पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद…

Read More

नई दिल्ली। अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करके भारत के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ ने अपनी ताकत दिखा दी है। भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ शुरू करते समय ही दुश्मन के किसी भी जवाबी हमले को रोकने के लिए इस प्रणाली को सक्रिय कर दिया था, जिससे भारतीय लड़ाकू विमानों को सुरक्षित रूप से ऑपरेशन पूरा करने में मदद मिली। इस प्रणाली ने दुश्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जिससे भारत के शहरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भारत के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान ने…

Read More

धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में शुक्रवार को धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को 10.1 ओवर के बाद अचानक रोकना पड़ा। जैसे ही पहली पारी के मध्य में तीन फ्लड लाइट टावर बंद हो गए, खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुला लिया गया। इसके तुरंत बाद स्टेडियम को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हुई और मुकाबले को रद्द कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से कराया गया स्टेडियम खाली स्टेडियम में सार्वजनिक घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) से कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई, लेकिन पुलिस और मैदान संचालन टीम ने दर्शकों को धीरे-धीरे…

Read More

भारतीय सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि जम्मू के लोग अगर इस ट्वीट को देख रहे हैं, तो कृपया अपने घरों से न निकलें, घर की लाइट बंद कर के रखें। भारतीय रक्षा प्रणालियां असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जम्मू और पठानकोट में किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भारत ने पाकिस्तान का AWACS विमान मार गिराया भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के अत्याधुनिक एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को मार गिराया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट दो JF17 और…

Read More

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके उन्हें देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान के मिसाइल हमले को विफल करने की जानकारी दी। पीएम मोदी को बताया गया कि रूस से मिली शक्तिशाली एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का पहली बार उपयोग करके भारत पर हमला करने की कोशिश करने वाली पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री ​नरेन्द्र मोदी ने सेना प्रमुख जनरल ​उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। पीएम मोदी और सेना प्रमुख की यह महत्वपूर्ण…

Read More

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने जम्मू शहर को केंद्रीय कर बुधवार रात एक के बाद एक कई हमले किए। पाकिस्तान ने ड्रोन रॉकेट और मिसाइल से जम्मू शहर और पठानकोट एयर स्पेस को भी निशाना बनाया हालांकि भारत की सुरक्षा बलों सारे हमले नाकाम कर दिए हैं l इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से यह युद्ध और ललकारने वाली कार्यवाही बताई जा रही है धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, धमाके जम्मू हवाई अड्डे के पास हुए, जिसके…

Read More

गिरिडीह। जिले में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सातों अपराधी आसपास के जिलों में डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी डा विमल कुमार ने बताया कि विगत एक मई की रात गांडेय थाना के भलुआ निवासी मुन्ना मंडल एवं उमेश मंडल के घर में बाइक पर सवार 10 अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया…

Read More

रांची। राजधानी रांची में प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी सूचना संबंधित राज्यों को भेज दी है। इस कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आएंगे। राज्य के एक वरीय अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री 9 मई को रांची आने वाले थे और 10 मई को होने वाली बैठक में भाग लेने वाले थे। इस बैठक में बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को भाग लेना था। आशंका जताई जा रही है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध…

Read More