Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

हावड़ा में कर्ज के दबाव में पूरे परिवार ने की आत्महत्या

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 11, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कर्ज के दबाव में आकर पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर शाम डोमजूर थाना अंतर्गत बांकाड़ा के सरतपल्ली इलाके की है। घर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किये गये। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान शेफाली घोरुई (65), उनकी बेटी संगीता घोरुई (45) और बेटे शुभमय घोरुई (42) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि जहर खाने से तीनों लोगों की मौत हुई है।

पीडब्ल्यूडी के संविदा कर्मचारी शुभमय ने विभिन्न स्थानों से ऋण ले रखा था। वह कर्ज को लौटा नहीं पा रहा था। लेनदार अक्सर पैसे मांगते थे। शनिवार दोपहर भी एक ऋणदाता पैसे मांगने आया। उस समय घर बंद मिला। लेकिन पूरे दिन जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो शाम को पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदर से तीन लोगों के शव बरामद किए गए।

घटना के बारे में पड़ोसी प्रशांत बनिक ने बताया कि शेफाली घोरुई के बेटे शुभमय पर कई जगहों से कर्ज का दबाव था। । ऋणदाता अपना पैसा वापस मांगते थे। पैसे चुकाने में असमर्थ शुभमय, उसकी मां और बहन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बहन संगीता अविवाहित थीं और विकलांग थी।

मृतकों की रिश्तेदार श्यामली पात्रा ने कहा कि मैं रोजाना फोन करती हूं। सुबह फोन करने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो मैं अपने बेटे के साथ घर पर आई। दरवाज़ा बंद देखकर मैंने बार-बार आवाज़ लगाई। लेकिन जब मुझे कोई जवाब नहीं मिला तो मैंने पड़ोसी को मामले की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो तीन लोग जमीन पर पड़े मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चला है कि तीन लोगों की मौत जहर के कारण हुई। फिलहाल पुलिस कर्ज के चलते आत्महत्या की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

See also  छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर ईडी का छापा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.