Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

कोडरमा: पम्प सेट निकालने कुएं में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 9, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोडरमा। जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत पूर्णानगर गांव में गुरुवार रात एक कुएं में गिरे डीजल पंप सेट को निकालने के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बहादुर राणा (30) और सुरेंद्र साव (32) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पूर्णानगर निवासी दोनों युवक गुरुवार देर रात खेत में पटवन के लिए इस्तेमाल होने वाले डीज़ल पंप जो कि उक्त कुएं में गिर गया था उसे निकालने के लिए पहुंचे। रात में दोनों युवक रस्सी के सहारे कुएं में घुसे, जिसके बाद जब वे काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ। लोग कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि उक्त दोनों युवक बेहोशी की हालत में थे।

इसके बाद वहां मौजूद चार अन्य लोग उन्हें बाहर निकालने के लिए कुएं में घुसे। कुएं के अंदर जाते ही वे लोग कुएं के बाहर मौजूद लोगों से उन्हें जल्द बाहर खींचने का इशारा करने लगे। जिसके पश्चात वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उक्त चारों व्यक्ति जब बाहर आए तो उन्होंने बताया कि कुएं में महज कमर तक ही पानी है। जो डीजल पंप सेट अंदर कुएं में गिरा था उसके डीजल के रिसाव के कारण अंदर काफी गैस बन गया है और सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है।

वहीं, कुएं से डीजल पंप सेट निकालने पहले से पहुंचे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उक्त दोनों युवकों को निकालने कुएं में घुसे घायल कारू राणा का इलाज अभी जारी है।

See also  जमशेदपुर में कमीशन बकाया पर पीडीएस दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, एक सितंबर से बंद होंगी दुकानें

इधर घटना की सूचना पाकर नवलशाही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम कराने में जुट गई। घटना के पश्चात पूरे गांव में शोक है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.