दुबई। पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक स्टार गर्ल सजल मलिक ने पिछले माह ऑनलाइन प्रसारित वीडियो पर अब चुप्पी तोड़ी है। इसमें कथित तौर पर उन्हें आपित्तजनक भाव भंगिमा में दिखाया गया है। सजल मलिक ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया। गल्फ न्यूज की खबर में सजल के इस वीडियो पर विस्तार से चर्चा की गई है। यह वीडियो 22 अप्रैल को पहली बार प्रसारित किया गया। धीरे-धीरे यह विभिन्न सोशल साइट्स में वायरल हो गया। सजल मलिक ने जारी बयान में इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी…
Author: दिनरात खबर
इंफाल। मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में नवंबर 2024 में आरएसएस कार्यालय, हराोरौ (सोगोलमंग थाना क्षेत्र) पर हुए भीड़ हमले से जुड़े मामले में सुरक्षा बलों ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी युमनाम खुनाओ अवांग लाइकाई इलाके (सोगोलमंग थाना क्षेत्र) से की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान हाओबिजम खुमारजीत (45), निवासी युमनाम खुनाओ अवांग लाइकाई, इंफाल ईस्ट जिला तथा हाओबिजम मांगंगचा सिंह उर्फ नाओबी (41), निवासी युमनाम खुनाओ अवांग लाइकाई, इंफाल ईस्ट जिला के रूप में हुई है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपित उस हिंसक भीड़ का हिस्सा थे,…
अभिनेता शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म ‘किंग’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले कुछ समय से शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की स्टारकास्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की इस प्रोजेक्ट में एंट्री हो गई है। साथ ही उनके किरदार की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के बाद अब ‘किंग’ में…
नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी पर ब्रेक लगा नजर आया। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 521.97 अंक यानी 0.63 फीसदी लुढ़ककर 81,907.93 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 126.65 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 24,798.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर में गिरावट है। इंफोसिस और जोमैटो के शेयर करीब 2.5 फीसदी नीचे हैं। सनफार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर में मामूली तेजी…
नवादा। नवादा नगर थाने में हिसुआ के भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर एक भाजपा कार्यकता ने लात घुसे से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है ।पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता सह सोशल मीडिया क्षेत्रीय प्रभारी अविनाश कुमार ने इस घटना की लिखित शिकायत नगर थाना की पुलिस से कर पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया था. जिस पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। नगर थाना की पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत में भाजपा कार्यकर्ता वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगाँव के निवासी राजनीति सिंह के पुत्र अविनाश कुमार ने बताया है…
कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड के सतडीहा निवासी बासुदेव यादव (63) अपने भाई पुत्र के साथ शादी समारोह से सोमवार रात लौट रहे थे। अचानक एक हाथी पीछे से आया और लालू चौक सरमाटांड स्टेशन के समीप एक बजे रात में बासुदेव को कुचल दिया। इससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने थाना फोन किया। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह घटना स्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को थाना लाया। इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन का समर्थन करते हुए इसे “नए भारत का दृढ़ निश्चय” बताया है। अपने एक्स पोस्ट में चंपई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान से कोई भी बातचीत केवल पाक अधिकृत कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर होगी। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में भारत पर हमला करने की कोशिश करने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार देर रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट अब 17 मई से दोबारा शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। आईपीएल को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब बाकी बचे 17 मुकाबले बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन तारीखों पर होंगे प्लेऑफ मुकाबले प्लेऑफ के चार मुकाबलों की तारीखें तय…
रियाद/वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज सऊदी अरब की यात्रा पर रियाद पहुंच रहे हैं। रियाद उनके तीन दिवसीय दौरे का पहला पड़ाव होगा। वो कतर और संयुक्त अरब अमीरात भी जाएंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रम्प ‘मध्य पूर्व में ऐतिहासिक वापसी’ कर रहे हैं। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा है। अल जजीरा न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, ट्रंप से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए प्रमुख वित्तीय निवेश हासिल करने और गाजा युद्धविराम और सऊदी अरब-इजराइल सामान्यीकरण वार्ता सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर कूटनीतिक प्रगति करने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। सऊदी…
कोलकाता। सीपीआई(एम) के महासचिव एम.ए. बेबी ने सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण संसद में एक व्यवस्थित चर्चा का विकल्प नहीं हो सकता। बेबी ने फेसबुक पर जारी बयान में लिखा, “लोकतंत्र एकतरफा रास्ता नहीं होता। प्रधानमंत्री का टेलीविजन पर दिया गया भाषण संसद में बयान की विषयवस्तु पर व्यवस्थित चर्चा का स्थान नहीं ले सकता। संसदीय लोकतंत्र में सरकार को जवाबदेह रहना होता है।” प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले ही बेबी ने बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने संघर्षविराम की…
