चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा करीब छह अन्य लोगो का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जहरीली शराब का कहर अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में बीती रात बरपा। लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों ने घर में तैयार की गई शराब का सेवन किया। पंजाब सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे हैं। जिला उपयुक्त साक्षी साहनी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, आबकारी विभाग की टीम प्रभावित गांवों भंगाली कलां, मरडी कलां और…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम अपने संदेश में आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और निर्णायक कार्रवाई को स्पष्ट रूप से सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकी हमलों पर ‘मुंहतोड़ जवाब’ देगा। न्यूक्लियर हथियारों के जरिए ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आतंक पर अपने शर्तों पर कार्रवाई करेगा। आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते प्रधानमंत्री ने दुनिया को भी यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की नीति में आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, न ही व्यापार संभव है। उन्होंने कहा, “पानी और खून एक साथ…
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी वैगन आर, आल्टो के 10 और ईको मॉडल की सभी कारों में छह एयरबैग को मानक के रूप में शामिल किया है। कंपनी द्वारा यह अपडेट सुरक्षा को बढ़ाने के लिए किया है। अब इन कारों में सफर के दौरान यात्री पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। मारुति सुजुकी इंडिया प्रबंधन द्वारा सोमवार को जारी बयान के मुताबिक वैगनआर, ऑल्टो के 10, सेलेरियो और ईको जैसे मॉडल के सभी संस्करणों में छह एयरबैग की पेशकश करेगी। कंपनी ने कहा कि यह कदम विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों के…
कोलंबो। श्रीलंका में कल सुबह हुई बस दुर्घटना में कम से कम 22 बौद्धों की मौत हो गई। यह हादसा गारडीला क्षेत्र के रामबोडा में फॉल्स के पास हुआ। यह सरकारी बस है। बस चट्टान से टकरा कर 100 फीट नीचे खाई में पलट गई। बस कटारगामा से कुरुनेगला तक चलती है। डेली न्यूज की खबर के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन निकासी के लिए हेलीकॉप्टर को स्टैंडबाय पर रखा गया है। सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज किया है। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैैं। मृतकों में 16 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस…
अभिनेता नील नितिन मुकेश फिलहाल अपनी पहली सीरीज ‘जुनून’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नील नितिन मुकेश ने लगभग दो दशक बिता चुके हैं। इन वर्षों में सफलता के अलावा उन्होंने बुरे दिन भी देखे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इन दिनों बॉलीवुड का माहौल बहुत जहरीला हो गया है। लोग बहुत निराश हैं। एक इंटरव्यू में नील नितिन मुकेश ने कहा, “जब कोई फिल्म शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है, तो लोग जश्न मनाते हैं। आजकल लोग दूसरों को असफल होते देखकर खुश होते हैं। जब आप ऐसे…
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद देश की सीमाओं पर तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। इस बीच पाकिस्तानी मशहूर हस्तियों ने भारत के हमले की निंदा की और इसके लिए भारत को ही दोषी ठहराया। ऐसे में बॉलीवुड में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्म जगत के लाेगाें ने खूब आलोचना की। ऐसे ही ‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के बीच विवाद बढ़ गया। खबर है कि हर्षवर्धन माबरा से नाराज चल रहे हैं। हर्षवर्धन ने घोषणा की थी कि यदि ‘सनम तेरी…
स्टावेंगर (नॉर्वे)। नॉर्वे चेस वूमेन 2025 टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण को लेकर मौजूदा चैंपियन जू वेनजून ने अपनी उत्सुकता और उम्मीदें साझा की हैं। यह टूर्नामेंट 26 मई से 6 जून के बीच स्टावेंगर सिटी के फिनान्सपार्कन (एसआर-बैंक) में आयोजित होगा। चीनी ग्रैंडमास्टर जू वेनजून ने कहा, “मैं नॉर्वे चेस वूमेन 2025 में हिस्सा लेने को लेकर बहुत रोमांचित हूं। यह मेरा इस टूर्नामेंट में दूसरा अनुभव होगा। इस बार कई मजबूत शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। मुझे लगता है कि अब लोग अर्मागेडन और टाइम कंट्रोल फॉर्मेट से ज्यादा परिचित हैं, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक होगा।” जू…
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। यह चरण 14 से 29 जून तक लंदन, एंटवर्प और बर्लिन में आयोजित होगा, जिसमें भारत चार प्रतिभागी टीमों— ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम और चीन के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगा। भारत अपना अभियान 14 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगा। टीम की कमान मिडफील्ड की स्टार खिलाड़ी सलीमा टेटे को सौंपी गई है, जबकि फॉरवर्ड लाइन की अनुभवी खिलाड़ी नवनीत कौर को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम ने प्रो लीग के घरेलू…
सरायकेला। सरायकेला थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे बुकिंग काउंटर के समीप रविवार की रात एक महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतका पति के साथ घूम-घूम की कूड़ा चुनने का कार्य करती थी। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने महिला का रक्तरंजित शव देखा और तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल घटनास्थल से खून से सना हुआ एक पत्थर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। देश के वर्तमान परिस्थितियों में उनके संबोधन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जा रहा है कि वे इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव और सीमा पर संघर्ष विराम पर देशवासियों को जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों ने जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के लिए आपसी सहमति जताई है। प्रधानमंत्री के संबोधन के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि प्रधानमंत्री…
