Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

अभिनेता सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 12, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सफलता आसानी से नहीं मिलती है। अभिनय के क्षेत्र में अपने लिए जगह बनाना आसान नहीं है। वर्षों की अस्वीकृति, प्रयास और संघर्ष के बाद किसी- किसी को फिल्मों में काम करने का अवसर मिलता है। बॉलीवुड में कई लोगों ने अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और दुनियाभर में ख्याति हासिल की है। ऐसे ही एक स्टार हैं सुनील शेट्टी।

सुनील शेट्टी एक साधारण साउथ भारतीय परिवार से आते हैं। जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उनकी पहली फिल्म हिट रही, लेकिन एक आलोचक ने साउथ व्यंजनों का उल्लेख करने के कारण इसकी आलोचना की। आलोचक का मानना था कि सुनील एक अच्छे अभिनेता नहीं थे।

सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक के प्रमुख अभिनेता सुनील अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। सफल अभिनय करियर वाले सुनील शेट्टी को शुरुआती दिनों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जब उनकी पहली फिल्म ‘बलवान’ रिलीज हुई तो वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को लगा कि वह एक अच्छे अभिनेता नहीं थे। सुनील शेट्टी ने खुद खुलासा किया है कि कई लोगों ने उन्हें इडली और बड़े बेचने की सलाह दी थी। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 1992 में रिलीज हुई ‘बलवान’ हिट रही। इसके बाद “एक बहुत बड़े आलोचक ने कहा था कि भले ही फिल्म हिट रही हो, लेकिन मैं बहुत बुरा अभिनेता हूँ। सुनील शेट्टी की एक्टिंग, उनकी चाल और उनके शरीर की आलोचना करते हुए आलोचक ने लिखा था, ‘उन्हें अपने होटल में इडली-वड़ा बेचना चाहिए।’ इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, “उसे लगा कि वह मेरा मजाक उड़ा रहा है, लेकिन इडली-वड़ा बेचना कोई शर्म की बात नहीं है। उसी काम ने मुझे और मेरी बहनों को शिक्षा दी, सम्मान दिया और आत्मविश्वास भी।”

See also  विवादित बयान के बाद कन्नड़ फिल्म से हटाया गया सोनू निगम का गाना

सुनील शेट्टी ने अपनी दो फिल्मों ‘फौलाद’ और ‘आरजू’ के बारे में बात की, जो कभी रिलीज नहीं हो सकीं। ‘आरज़ू’ की शूटिंग 60-65 दिनों तक चली, लेकिन निर्देशक और निर्माताओं के बीच मतभेद हो गए, जिसके कारण फिल्म पूरी नहीं हो सकी।

इसी एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए। शेट्टी ने कहा, “जब मैंने पहली बार अक्षय कुमार को देखा तो मुझे अपने दिवंगत चचेरे भाई की याद आ गई। वह बिल्कुल अक्षय की तरह दिखता था।” एक शूटिंग के दौरान, सुनील ने अक्षय कुमार से कहा, “मुझे हर दिन आपके साथ काम करने से डर लगता है, क्योंकि जब भी मैं आपको देखूंगा, मुझे अपने भाई की याद आएगी।” सुनील शेट्टी के काम की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे, जिसके बाद यह जोड़ी ‘हेरा फेरी 3’ में भी साथ नजर आएगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.