Author: दिनरात खबर

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 16 मई को वाशिंगटन के दौरे पर जाएंगे, जहां वे दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता का नेतृत्व करेंगे। यह कदम भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने  दी गई जानकारी में बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों का एक दल प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ 17 मई से वाशिंगटन में चर्चा करेगा। इस बैठक में…

Read More

भागलपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैंडिस कंपाउंड परिसर में 208 करोड़ 62 लाख 25 हजार रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने इंडोर स्टेडियम में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल हुए। इंडोर स्टेडियम पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों से परिचय लिया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सभी राज्यों के खिलाड़ी एवं रेफरी भी मैदान में मौजूद रहे। इसके पूर्व भागलपुर के डीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश…

Read More

पटना: मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक में मंगलवार काे गंगा नदी में नहाने के दाैरान बड़ा हादसा हो गया। यहांगंगा में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानिय नाविकों ने दो लोगों बचा लिया, लेकिन तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दिल्ली में काम करने वाले संजय यादव अपनी पत्नी रेणु देवी, दो बेटी और दो बेटे 20 वर्षीय सालू कुमारी, 18 वर्षीय मांडवी कुमारी, 16 वर्षीय हर्ष कुमार और 12 वर्षीय अमन कुमार के साथ मुंगेर अपने घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक…

Read More

लातेहार। कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतर गांव में स्थित घर में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि अपराधी राहुल सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई चंदवा कांड संख्या 232/ 23 के मामले में की गई है। न्यायालय के आदेश पर अपराधी को पूर्व में भी न्यायालय में हाजिर होने की नोटिस दी गई थी। परंतु अपराधी निर्धारित समय तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर अपराधी के घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है। इधर चंदवा पुलिस की…

Read More

पलामू : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम मंगलवार को पलामू के चैनपुर के बरांव गांव सेना के जवान मृतक राजेन्द्र ठाकुर के घर पहुंचे। पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। सांसद ने जवान की मौत को अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जवान के पार्थिव शव का दाह संस्कार मंगलवार को किया गया। अंतिम यात्रा में सांसद के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 11 मई रविवार की रात राजेन्द्र ठाकुर शादी कार्यक्रम के सिलसिले में पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा…

Read More

रांची। झारखंड में एक बार फिर से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राज्य के पलामू जिला सहित कई जिलों में तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बढ़ी गर्मी के चलते दोपहर में सड़कें खाली हो जा रही है। हालांकि राजधानी रांची में फिलहाल प्रचंड गर्मी के प्रकोप से बचा हुआ है। वहीं राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है उनमें जमशेदपुर 40.1 डिग्री, देवघर 39, गढवा 39 और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 39 डिग्री शामिल है। मौसम विभाग ने 15 मई को…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना और अन्य बलों के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सदैव शांति के पक्ष में है, लेकिन आक्रमण होने पर वह शत्रु को धूल चटाने के लिए भी सदैव तैयार है।प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय तीनों सेनाओं के आपसी समन्वय को देते हुए कहा कि आप सभी ने वाकई कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया है। आपने इतिहास रच दिया है। ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं…

Read More

शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख दो अन्य आतंकवादियों के साथ मारा गया। विशेष सूचना के आधार पर केलर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान मंगलवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेशनल चीफ कमांडर शाहिद कुट्टे और उसके दो अन्य साथी आतंकवादी मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक शोपियां के चोटीपोरा हीरपोरा का निवासी शाहिद मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक था जो 8 मार्च 2023 को आतंकी रैंक में शामिल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल छात्र-छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.37 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 23,85,079 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और 23,71,939 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 22,21,636 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस साल 93.66 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले साल के 93.60 प्रतिशत से 0.06 प्रतिशत अधिक है। इस साल लड़कियों के उत्तीर्ण होने…

Read More

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान पिछले दिनों पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन हमले से घायल महिला की सोमवार देररात लुधियाना के अस्पताल में मौत हो गई। जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। फिरोजपुर जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई है। फिरोजपुर के गांव खाई में नौ मई को ड्रोन गिरने से सुखविंदर कौर घायल हो गई थी। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लुधियाना स्थित दयानंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार देररात उनकी मौत हो गई। दयानंद मेडिकल कॉलेज में…

Read More