Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

वैगन आर, आल्टो के 10 व ईको में आएंगे छह एयरबैगः मारुति सुजुकी

-मारुति सुजुकी ऑल्टो के 10 और वैगनआर में छह एयरबैग स्टैंडर्ड देगी
दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 12, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी वैगन आर, आल्टो के 10 और ईको मॉडल की सभी कारों में छह एयरबैग को मानक के रूप में शामिल किया है। कंपनी द्वारा यह अपडेट सुरक्षा को बढ़ाने के लिए किया है। अब इन कारों में सफर के दौरान यात्री पहले से ज्‍यादा सुरक्षित रहेंगे।

मारुति सुजुकी इंडिया प्रबंधन द्वारा सोमवार को जारी बयान के मुताबिक वैगनआर, ऑल्टो के 10, सेलेरियो और ईको जैसे मॉडल के सभी संस्करणों में छह एयरबैग की पेशकश करेगी। कंपनी ने कहा कि यह कदम विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा की पेशकश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने कहा कि भारत में तेजी से फैल रहे आधुनिक सड़क ढांचे, हाई-स्पीड एक्सप्रेस-वे और विकसित हो रहे मोबिलिटी पैटर्न से पता चलता है कि मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत पहले कभी इतनी अधिक नहीं थी। वैगन आर, ऑल्टो के 10, सेलेरियो और ईको में छह एयरबैग को मानक बनाने के निर्णय के साथ कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी के लिए बेहतर सुरक्षा उपलब्ध हो।

पार्थो बनर्जी ने बताया कि इन मॉडल की अपार लोकप्रियता को देखते हुए, यह कदम बड़ी संख्या में मोटर चालकों के लिए सुरक्षा मानकों को काफी हद तक बढ़ाता है और देश भर में यात्रियों की सुरक्षा में समग्र रूप से योगदान देता है। दरअसल मारूति अपने एरेना बिक्री नेटवर्क के जरिये वैगन आर, ऑल्टो के 10, सेलेरियो और ईको जैसे मॉडल की बिक्री करती है, जबकि नेक्सा नेटवर्क के जरिये वह बलेनो, ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसे प्रीमियम मॉडल बेचती है।

See also  'रोमियो' की शूटिंग के बीच बॉयफ्रेंड संग छुट्टियां मनाती दिखीं तृप्ति डिमरी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.