Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

आरएसएस गीत विवाद पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने माफी मांगी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 26, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गीत गाने पर हुई आलोचना के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने माफी मांगी है। शिवकुमार ने अपना और गांधी परिवार के रिश्ते को भक्त और भगवान जैसा बताया।

बेंगलुरु में मंगलवार काे एक पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि अगर मेरे किसी कृत्य या शब्दों से किसी को ठेस पहुँची है, तो मैं माफ़ी माँगने को तैयार हूँ। मेरी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने की नहीं है। मैं सभी से माफ़ी मांगूगा। उन्होंने अपनी ही पार्टी के उन लोगों पर भी नाराजगी जताई जिन्होंने उनके खिलाफ आवाज़ उठाई। उन्होंने कहा कि उनकी बातों पर सवाल उठाने वाले मूर्ख हैं। पूर्व मंत्री केएन राजन्ना ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें जिसे सलाह देनी है, दे दें। उन्होंने कहा कि उन्हें मुझे बताने की ज़रूरत नहीं है।

शिवकुमार ने आरएसएस का गीत गाने के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मैंने आरएसएस का कोई गीत नहीं गाया है। जब भाजपा सदस्य विधानसभा में बोल रहे थे, तब मैंने मजाक के तौर पर फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना गाया था। यह विपक्ष को उकसाने की एक कोशिश मात्र थी। उन्होंने बताया कि संसदीय लोकतंत्र में व्यंग्य और हास्य सामान्य बात है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि मैं 1979 से एक छात्र संगठन के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में हूँ। मुझे किसी से कुछ सीखने की ज़रूरत नहीं है। मेरा और गांधी परिवार का रिश्ता भक्त और भगवान जैसा है। मैं उनके त्याग, समर्पण और आशीर्वाद से ही राजनीति में आगे बढ़ा हूँ।

See also  पंजाब में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और सहयोगी की गोली मारकर हत्या
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.